Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Farhan Akhtar और Shibani Dandekar इस दिन कर रहे हैं शादी!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई : बॉलीवुड निर्देशक फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और अभिनेत्री-होस्ट शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। वे लगभग 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता इस साल फरवरी में शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

कथित तौर पर, मुंबई के पांच सितारा होटल में बुकिंग के साथ उनकी शादी की तैयारी शुरू हो गई है। COVID के बढ़ते खतरे को लेकर फरहान और शिबानी कथित तौर पर अपनी शादी को बहुत प्राइवेट रखेंगे। उनकी शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया जाएगा।

फरहान और शिबानी को अक्सर पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट में देखा जाता है। शिबानी और फरहान लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। कुछ समय तक सीक्रेट डेटिंग करने के बाद, उन्होंने 2018 के अंत में सोशल मीडिया पर अपने प्यार की आधिकारिक पुष्टि की। शिबानी से पहले, फरहान ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी से शादी की थी और उनकी दो बेटियां भी हैं।

फरहान वर्तमान में अपने निर्देशन, ‘जी ले जरा’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट अभिनीत होंगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज हो सकती हैं।

Back to top button