x
भारत

बिहार मे मस्जिद की रक्षा के लिए हिन्दू युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

पटना: हिंदुस्तान मे सदियों से कई धर्मों, भाषाओं और संस्कृतियों के लोग रहते आए हैं। हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए इस सौहार्द को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। कही मंदिर तो कही मस्जिद को ले कर झगड़े हो रहे है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भाईचारा बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। और शांति की मिसाल दे रहे है। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोगों को एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल पर गाली-गलौज करते और अपमान करते हुए दिखाया गया था।

रामनवमी के दिन कुछ लोग ने मस्जिद के ऊपर भगवा झंडा फहराया था। ऐसी घटनाएं भाईचारे और गंगा-जमुनी एकता के लिए हानिकारक हैं। हालांकि, बिहार से एक सुकून देने वाली तस्वीर भी सामने आ रही है। यह तस्वीर भारत की एकता का प्रतीक है जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है, कुछ लोग मानव श्रृंखला बनाकर मस्जिद की रक्षा कर रहे हैं। रामनवमी के मौके पर बिहार के कटिहार जिले के फकरतकिया चौक स्थित जामा मस्जिद के सामने कुछ लोग मानव श्रृंखला में प्रेम और शिष्टाचार दिखाते हुए खड़े नजर आए।

यह तस्वीर मन को शांति देता है और यह दिखाता है की अभी भी बहुत लोग है जिनको अपने देश मे नफरत नहीं चाहिए है। इस तस्वीर को लोगों का खूब प्यार भी मिल रहा है। लोग इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह हमारा हिंदुस्तान है, जहां सभी धर्मों के लिए प्यार और सम्मान है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘वास्तव में बहुत प्यारी तस्वीर, हमें भाइयों पर गर्व है।

Back to top button