Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार सोनम कपूर ने शेयर की पति संग सेक्सी तस्वीरें

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बनने वाली हैं। इस बात की घोषणा खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर की थी। सोनम 4 महीने प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार सोनम को पति आनंद आहूजा के साथ एक स्टोर के लॉन्च पर देखा गया, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सोनम ब्लू पैंट सूट में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स में सोनम बेहद खूबसूरत लगीं।

View this post on Instagram

A post shared by Rhea Kapoor (@rheakapoor)

इन फोटोज में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं आनंद ऑफ व्हाइट शर्ट और ग्रीन पैंट में नजर आ रहे हैं। आनंद सोनम पर खूब प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बेटी और दामाद के साथ अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। तीनों मीडिया के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें सोनम ने साल 2018 में आनंद से शादी की थी। एक्ट्रेस इन दिनों मुंबई में है। काम की बात करें तो सोनम बहुत जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आने वाली है।

Back to top button