Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bigg Boss OTT 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट ,सलमान नहीं अब ये एक्टर करेंगे होस्ट

मुंबई – Bigg Boss OTT 3 का इंतजार खत्म होने वाला है। ये शो फिर जियो सिनेमा पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों ही Bigg Boss OTT 3 का ट्रेलर सामने आया था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया था। अब फिर से शो का नया ट्रेलर सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर ने अपने फेस को रिवील कर दिया है। साथ ही बताया है कि इस बार Bigg Boss OTT 3 में क्या नए बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अरे अरे अरे… इतना हैरान क्यों? दर्शकों को एंटरटेनमेंट की फुल डोज देने के लिए शो में नए-नए बदलाव तो होते रहते हैं। हां, वो बात अलग है कि इस बार शो का होस्ट ही बदल गया है। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि इस बार शो के नए सीजन में आपको क्या कुछ नया देखने को मिलने वाला है?

शो का नया ट्रेलर रिलीज

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

बदलाव जानने से पहले एक नजर डालते हैं Bigg Boss OTT 3 के नए ट्रेलर पर जिसमें ‘झकास’ एक्टर अनिल कपूर खुद को इंट्रोड्यूस करते हुए दिख रहे हैं। शो के लेटेस्ट ट्रेलर में दिख रहा है कि अनिल कपूर सामने से आते हैं। उनके साथ ही कुछ लोगों की भीड़ दिखती है, जिसमें सभी लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच एक्टर कहते हैं, ‘कुछ दिन पहले सबने पूछा… अब क्या बाकी है एके… मैंने पूछा कि क्या बाकी है एके? इस बार गेम नया, रूल नया.. सब लड़ेंगे और झगड़ेंगे लेकिन टिकेंगे ये नहीं पता। थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक।’

क्या है यह ट्रेलर

इस ट्रेलर में अनिल कपूर चलते हुए आ रहे हैं और मास्क पहने बहुत सारे लोगों की भीड़ में अनिल कपूर लोगों से दूसरी तरफ चल रहे हैं। वहीं कहीं पर गर्मी तो कहीं पानी, कहीं पर लोगों को लड़ते-झगड़ते दिखाया जा रहा है। इसी के साथ अनिल कपूर कहते हुए नजर आ रहे हैं, ”कुछ दिन पहले ही सबने पूछा… अब क्या ही बाकी है एके… मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है एके… भला-बुरा, खरा-खोटा, पानी-आग, खाली-ताली सब देखा, सब सुना, अब मेरी बारी… रूल नया, गेम वही…लड़ेंगे-भिड़ेंगे, छोड़ेंगे-टिकेंगे, पता नहीं… थोड़ा लॉजिक, थोड़ा मैजिक, कुर्सी मंगा रे… सर झकास… ए… बहुत हो गया रे झकास… करते हैं ना कुछ और खास…. अब सब बदलेगा…।’ इस पूरे ट्रेलर में अनिल कपूर खूब नाचते गाते जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं।

दिया ये कैप्शन

इस ट्रेलर को रिलीज करते हुए जिओ सिनेमा ने कैप्शन दिया है, मौसम बदलेगा, तपमान बदलेगा। एके के आने से, अब सब बदलेगा। हमारे होस्ट @anilkapoor के साथ #BiggBossOTT3 के इस खास सीजन के लिए तैयार हो जाइए। 21 जून, रात 9 बजे से विशेष रूप से जियोसिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग शुरू होगी। #BBOTT3onJioCinema #BBOTT3 #BiggBoss #JioCinemaPremium

क्या किया कमेंट्स

ट्रेलर पर लगभग 500 फैंस कमेंट कर चुके हैं और 88,000 के आसपास फैंस कुछ ही घंटों में इसे लाइक कर चुके हैं। यहां तक की भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता ने भी इस ट्रेलर को लाइक किया है। कुछ फैंस लिखते नजर आ रहे हैं, बिग बॉस सिर्फ सलमान खान। वहीं कुछ फैन सलमान खान को मिस कर रहे हैं। कुछ सलमान खान को बेस्ट कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जिओ सिनेमा ने अब तक का सबसे कूलेस्ट बिग बॉस एडिशन शेयर किया है। कुछ फैंस अनिल कपूर को फायर बता रहे हैं और कुछ फैंस कह रहे हैं अब बिग बॉस का इंतजार और नहीं होता। कुछ फैंस काफी एक्साइटेड हैं, बहुत से फैंस अनिल कपूर के ट्रेलर को नायक कह रहे हैं और कुछ फैंस उनकी आवाज को पसंद कर रहे हैं। बहुत से फैंस अनिल कपूर को मुन्ना भाई कह रहे हैं, कुछ प्रोमो की तारीफ कर रहे हैं।

इस बार सब कुछ बदलेगा

अनिल कपूर आगे कहते हैं कि ‘Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब कुछ बदलेगा। झकास-झकास बहुत हो गया। अब कुछ नया करते हैं।’ एक्टर की बात से साफ है कि इस बार ये शो कंटेस्टेंट के लिए आसान नहीं होने वाला है। अनिल कपूर हैं तो कुछ नया ही लेकर आने वाले हैं। चलिए अब नजर डाल लेते हैं कि Bigg Boss OTT 3 में इस बार क्या पांच बड़े बदलाव होने वाले हैं?

  1. शो की बात करें तो पहला बड़ा बदलाव तो होस्ट अनिल कपूर ही हैं। जहां अब तक बिग बॉस ओटीटी को सलमान खान होस्ट करते हुए नजर आ रहे थे, इस बार अनिल कपूर होस्टिंग की कमान को संभालने मैदान में आ रहे हैं।
  2. बिग बॉस का घर हर बार बदलता है। इस बार भी शो में आने वाले मेहमानों को नए घर में एंट्री मिलने वाली है। जल्द ही शो के लिए बने पूरे सेट की झलक फैंस को दिखाई जाएगी।
  3. अनिल कपूर ने ट्रेलर में पहले ही हिंट दे दी है कि इस बार वो आ रहे हैं, तो गेम काफी अलग और काफी नया देखने को मिलने वाला है। अब देखना होगा कि वो किस तरह से कंटेस्टेंट्स के झगड़ों को संभालते हैं।
  4. वैसे तो Bigg Boss OTT 3 जियो सिनेमा पर 21 जून से दस्तक देने वाला है। हालांकि दर्शकों के लिए 24 घंटे लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा दी जा रही है, जिसके जरिए आप लोगों को 24 घंटे तक बराबर देख सकेंगे।
  5. शो में कई नए चेहरे दिखाई देने वाले हैं। हालांकि तीन लोगों के नाम फाइनल बताए जा रहे हैं। इनमें डॉली चायवाला, वड़ा पाव गर्ल और यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर का नाम सामने आया है।

कब और कितने बजे देख सके हैं ये शो?

ये शो 21 जून 2024 से शुरू हो रहा है। आप इसे रात को 9 बजे देख सकेंगे। साथ ही ये 24 घंटे लाइव स्ट्रीम भी होगा।

‘बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट्स

इस बार शो में कई बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बरुण सोबती, अरमान मलिक, ‘वड़ा-पाव’ गर्ल चंद्रिका दीक्षित, कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, तनुश्री दत्ता और हे

Back to top button