Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

‘तारक मेहता’ के सोढ़ी 25 दिन बाद लौटे घर,इतने दिनों तक कहा थे एक्टर ?-जानें

मुंबई – तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टार गुरुचरण सिंह पिछले 25 दिनों से लापता थे. रोशन सिंह सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर 22 अप्रैल से लापता थे, जिस वजह से उनके पैरेंट्स भी काफी परेशान हो गए थे. उनके माता-पिता ने बताया था कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे मुंबई के लिए रवाना हुए. हालांकि, वह मुंबई नहीं पहुंचे और न ही उनसे संपर्क हुआ. 26 दिन बाद तारक मेहता के सोढ़ी घर लौट आए हैं.

क्या है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी का मामला?

गुरुचरण चरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे, लेकिन 26 अप्रैल को पता चला कि वह शहर पहुंचे ही नहीं। एक्टर को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था, लेकिन उसके बाद वह कहां गायब हो गए यह किसी ने नहीं देखा। इसके बाद उनके पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी, जिसके बाद कई नए सुराग मिले थे। लेकिन इस के बाद भी एक्टर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था।

धार्मिक यात्रा’ पर थे सोढ़ी!

करीब 26 दिन तक लापता रहने के बाद 17 मई को गुरुचरण सिंह घर पर वापस आ गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर से सबसे पहले दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की. रिपोर्ट्स से पता चला है कि एक्टर ने पुलिस को बताया कि वह ‘धार्मिक यात्रा’ पर जाने के लिए घर से निकले थे. उन्होंने बताया कि वह अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में रहे. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को जांच में ये भी पता चला कि गुरुचरण सिंह एक संप्रदाय के अनुयायी थे जो ध्यान करते थे और इसके लिए हिमालय जाना चाहते थे. रिपोर्ट के अनुसार, गुरुचरण सिंह घर लौट आए क्योंकि उन्हें एहसास हुआ कि परिवार ही सबकुछ है और इसीलिए वह घर पर वापस लौट आए हैं.

दिल्ली पुलिस ने गुरुचरण सिंह से पूछताछ की

गुरुचरण सिंह के आने के बाद दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ की। पुलिस ने उनका बयान कोर्ट में दर्ज करा दिया है। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि वह एक धार्मिक यात्रा पर गए थे। दुनियादारी से मन भर गया था इसलिए वह बिना किसी को कुछ बताए घर से दूर चले गए। इन 25 दिनों के दौरान वह कुछ समय के लिए अमृतसर और बाद में लुधियाना में रहे। सोढ़ी कई शहरों के गुरुद्वारों में भी रुके थे, लेकिन जब उन्हें ये एहसास हुआ कि अब घर लौट जाना चाहिए तो वह वापस आ गए।

गुरुचरण सिंह ने अपने खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे

ऐसी भी खबर थी कि एक्टर शादी करने वाले थे और वह आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने खाते से कुछ लेनदेन करने के लिए पैसे भी निकाले थे। एटीएम से पैसे निकालने की फुटेज भी सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि उन्होंने अपने बैंक खाते से 14 हजार रुपये निकाले थे।

26 दिन तक लापता रहे गुरुचरण सिंह

बता दें कि गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए निकले थे. लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली. जब गुरुचरण से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया तो उनके पिता ने पुलिस में मिसिंग कंप्लेंट दर्ज करवाई थी. इसके बाद उनके बारे में कई खुलासे हुए. ऐसी खबरें भी थीं कि गुरुचरण सिंह लगभग 10 बैंक अकाउंट चलाते थे. इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर अपना फोन पालम में छोड़ दिया. गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी के मामले में पुलिस तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर भी पहुंची. कई लोगों ने इस बात पर हैरानी जताई कि एक्टर लापता हो गए हैं. लेकिन खैर, अब सोढ़ी अपने घर वापस आ गए हैं.

गुरुचरण के लौटने पर जेनिफर मिस्त्री ने दी ये प्रतिक्रिया

गुरुचरण के लापता होने के बाद जेनिफर मिस्त्री काफी परेशान हो गई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी को-स्टार के लापता होने पर दुख जताया था। अब गुरुचरण के सही सलामत लौटने पर जेनिफर को बेहद खुशी है। एक्ट्रेस ने न्यूज18 के साथ बातचीत में कहा- यह बहुत अच्छी खबर है। वह करीब एक महीने से गायब थे। उनके माता-पिता से लेकर फैंस तक हर कोई परेशान था। मुझे पता था कि वह पक्का लौटेंगे। मुझे मन ही मन लगा था कि वह किसी धार्मिक यात्रा के लिए गये हुए हैं। वह बहुत धार्मिक इंसान हैं। मैं खुश हूं कि यह वजह है और कोई परेशानी नहीं है। मुझे यकीन है कि उनके माता-पिता को अब राहत की सांस मिली होगी।

आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे गुरुचरण सिंह

रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुचरण सिंह शादी करने वाले थे। वहीं कई लोगों ने ये दावा किया था कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। बता दें कि गायब होने के बाद उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एटीएम से पैसे निकालते नजर आए थे। बताते चलें कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में गुरुचरण सिंह ने धांसू एक्टिंग की थी।

Back to top button