Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

एक्टर सतीश कौशिक ने दुनिया को कहा अलविदा,एक्टर की अंतिम यात्रा में शामिल हुए बड़े एक्टर -फोटो

मुंबई – एक्टर सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सतीश के जाना बॉलीवुड के लिए अपूरणीय क्षति है। एक्टर ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। 66 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर की मृत्यु हार्ट अटैक की वजह से हुई है। एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सलमान खान से लेकर रणबीर कपूर तक पहुंचे है। एक्टर के घर के बाहर सितारों की भीड़ जमा है। एक्टर की अंतिम यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में परिवार और दोस्त सतीश को कंधा दे रहे हैं। एक्टर के परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है। सोशल मीडिया पर यूजर्स RIP लीजेंड लिख रहे हैं। एक्टर के अचानक मृत्यु से फैंस सदम में है।

सतीश कौशिक के निधन से परिवार के अलावा सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित हुआ तो वो हैं अनुपम खेर। अनुपम खेर और सतीश कौशिक करीब 40 साल पुराने दोस्त थे. अंतिम संस्कार की सारी जिम्मेदारी अनुपम खेर ही उठाते नज़र आए। आखिरी पलों में वो खुद को संभाल न सके फूट फूट कर रोते दिखाई दिए।

कॉमेडियन और मशहूर अभिनेता जॉनी लीवर भी सतीश कौशिक के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान जॉनी लीवर ने सतीश कौशिक के बारे में बात करते हुए बताया कि चार दिन पहले ही वो उनके साथ थे और शूटिंग कर रहे थे। जॉनी ने कहा कि सतीश कौशिक का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ा लॉस है।

Back to top button