x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Indian Students Hostage in Ukraine भारतने किया रूस के दावे को खा रिज, कहा लगातार नागरिकों से संपर्क में।


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

रूस – रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना कीव और खरकीव से भारतीय छात्रों को निकालने में पूरी मदद कर रही है लेकिन यूक्रेन ने भारतीयों को बंधक बनाया हुआ है। हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी बयान में साफ बताया गया है कि यूक्रेन में हमारा दूतावास लगातार वहां भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। MEA ने कहा कि यूक्रेन प्रशासन के सहयोग से कई स्टूडेंट्स कल ही खरकीव से निकल गए। हमें यूक्रेन में किसी भी स्टूडेंट को बंधक बनाए जाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

रूस के हमले के बाद भारत पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) चला रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रूस के राष्ट्रपति, यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों के नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ घंटे पहले ही उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की और यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर चर्चा की थी।

हमारा दूतावास यूक्रेन में लगातार भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। हमें यूक्रेन प्रशासन से सहयोग मिल रहा है। कई स्टूडेंट्स ने कल ही खरकीव छोड़ दिया। हमें किसी भी भारतीय स्टूडेंट को बंधक बनाए जाने की जानकारी नहीं मिली है।
अरिंदम बागची, भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता

रूस का यह बयान भारत के चिंता जताने के बाद आया है कि वहां अभी भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाए। इसके बाद रूस ने यूक्रेन पर ही गंभीर आरोप लगा दिए। हालांकि MEA ने बाकायदे बयान जारी कर मीडिया के उन सवालों के जवाब दिए जिसमें कहा जा रहा था कि यूक्रेन में क्या भारतीय स्टूडेंट बंधक हैं?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम रूस, रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्डोवा समेत क्षेत्र के सभी देशों के साथ मिलकर भारतीय नागरिकों को निकालने पर काम कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है। हम यूक्रेन सरकार की तरफ से मिल रहे सहयोग के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। हम यूक्रेन की पश्चिमी सीमा से लगे पड़ोसी देशों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हैं जो भारतीय नागरिकों के घर वापस आने तक रहने का इंतजाम कर रहे हैं।

[tag ukraine, insta, london, italy, usa, istanbul, dubai, france, top, canada, russia, germany, spain, turkey, europe, moscow, blog, greece, poland, students, worldnews, breakingnews, topnews, latestnews]

Back to top button