x
भारत

उज्जैन के महाकाल मंदिर के गेट पर किन्नरों ने किया अश्लील डांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

उज्जैन – भक्तों की आस्था के केंद्र महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में अप्रिय घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंदिर परिसर को अभद्रता का अड्डा बनाया जा रहा है। कुछ माह पहले एक महिला ने मंदिर परिसर में डांस कर इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था तो अब किन्नरों के अश्लील डांस का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किन्नर महाकाल मंदिर परिसर में अश्लील डांस करते नजर आ रहे हैं। अलग-अलग गानों पर ये डांस किए गए हैं।

एक श्रद्धालु ने इसकी शिकायत पुलिस से की जिसके बाद दो के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महाकाल क्षेत्र में ही रहने वाली दो किन्नरों ने श्रद्धालुओं के सामने गेट नंबर 6 पर डांस किया। उनकी भाव-भंगिमाएं अश्लील थीं। इस डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों किन्नरों पर केस दर्ज कर लिया है।

कहा जा रहा है कि किन्नरों द्वारा मंदिर के गेट पर ही श्रद्धालुओं को आएदिन घेर लिया जाता है और रुपये मांगे जाते हैं। रुपये नहीं देने पर किन्रर उनके सामने अश्लील हरकत भी करती हैं। इस मामले में कई बार शिकायत पुलिस तक पहुंचती रही है, लेकिन किन्नर होने के चलते पुलिस भी चेतावनी देकर छोड़ देती है। इस बार वीडियो प्रमाण दिखाकर शिकायत की गई। बता दें कि इसके पहले इंदौर निवासी महिला ने महाकाल मंदिर परिसर में डांस किया था। इसके बाद गाने में मिक्सिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। उसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।

Back to top button