Close
विश्व

निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका मिलकर बना रहे शांतिपूर्ण नींव

नई दिल्ली – भारत और अमेरिका एक शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण वैश्विक समुदाय के लिए एक मजबूत नींव तैयार कर रहे हैं। शनिवार को अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि एकजुटता की भावना भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को नियंत्रित करती है।

अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम साथ जश्न मनाते हैं और यही वो चीज है जो भारत और अमेरिका को चलाती है। दोनों लोकतंत्रों में सकारात्मक संबंध हैं और हम कई चुनौतियों भी साझा करते हैं, जिनमें कुछ आंतरिक भी हैं लेकिन हम इन दिक्कतों को हावी नहीं होने देते। भारत और अमेरिका मिलकर एक शांतिपूर्ण और मजबूत दुनिया का निर्माण कर रहे हैं और इसलिए अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के लोगों की भूमिका बेहद अहम है।

भीमराव अम्बेडकर के बारे में बात करते हुए कहा कि वह भारत के लिए खड़े हुए और काम किया। उन्होंने कहा कि वह उत्पीड़ित दलित समुदाय से आए थे, लेकिन फिर भी नए भारत का हिस्सा बने और उन्होंने विशेषज्ञों के साथ मिलकर संविधान लिखा।

भारतीय अमेरिकी समुदाय से निर्मला सीतारमण ने कहा कि आप अपने जन्मस्थान को याद करते होंगे लेकिन अब आप अमेरिका का हिस्सा हैं एक गतिशील और मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं। भारत में भी अलग-अलग धर्मों और अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। डिजिटल क्षेत्र में भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, लोग उसके बारे में बातें कर रहे हैं।

Back to top button