x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की मौत , रविवार को बेंगलुरु पहुंचेगा नवीन का शव


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली: यूक्रेन और रूस के बीच लगातार 23वें दिन भी जंग जारी है। दोनों में से कोई देश एक-दूसरे के सामने झुकने के लिए तैयार नहीं है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बार फिर से पुतिन के लिए तल्ख शब्दों का प्रयोग किया। बाइडन ने पुतिन को हत्यारा तानाशाह और एक विशुद्ध ठग बताया। इसके अलावा जेलेंस्की ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया। यूक्रेन ने साफ कहा है कि शांति समझौते के लिए हम ईयू की सदस्यता का अभियान रोकने की शर्त स्वीकार नहीं करेंगे। उधर, संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि यूक्रेन में अब तक कम से कम 816 नागरिकों की जान जा चुकी है।

यूक्रेन में रूस के हमले में जान गंवाने वाले भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा का शव रविवार को बेंगलुरु पहुंचेगा। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नवीन खारकीव मेडिकल यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष का छात्र था। बोम्मई ने बताया कि रविवार को उसका शव बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच जाएगा।

मानवाधिकार के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा है कि 24 फरवरी को रूस के हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन में कम से कम 816 नागरिक मारे जा चुके हैं और 1333 घायल हुए हैं। इसने कहा कि मृतकों की असल संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। अधिकतर लोगों की मौत रूस की बमबारी, रॉकेट हमलों और एयर स्ट्राइक में हुई है।

24 फरवरी को रूस की ओर से हमले की शुरुआत के बाद से यूक्रेन की राजधानी कीव में कम से कम 222 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इनमें 60 नागरिक और चार बच्चे भी शामिल हैं। कीव शहर प्रशासन ने एक बयान में बताया कि 889 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 241 नागरिक और 18 बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा युद्ध की शुरुआत के बाद से कीव में 757 बच्चों ने जन्म लिया है।

Back to top button