x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

खारकीव के मेरेफा में बमबारी में 21 लोगों की मौत


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

यूक्रेन : यूक्रेन के खारकीव के पास मेरेफा में एक सामुदायिक केंद्र और एक स्कूल पर रूस की बमबारी में 21 लोगों की मौत हो गई। मेरेफा के मेयर वेनियामिन सितोव ने बताया कि गुरुवार तड़के यह हमला हुआ। खारकीव क्षेत्र में भारी बमबारी हो रही है क्योंकि रू सी सेना क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिश में है। यूक्रेन की आपात सेवा के अनुसार कीव के उत्तर पूर्व चेर्नीहीव शहर में गोलाबारी में एक महिला, उसके पति और तीन बच्चों की मौत हो गई।
यूक्रेन के मारियुपोल में एक थिएटर पर रूसी बलों की बमबारी के बाद मलबे से लोगों के जिंदा बाहर निकलने की खबरें आ रही हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार ड्रामा थिएटर के बेसमेंट में सैकड़ों नागरिक मौजूद थे, जिन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। डोनेत्स्क क्षेत्र के पूर्व प्रमुख सर्हीय टारुटा ने फेसबुक पर बताया कि मलबे से लोग जिंदा बाहर निकल रहे हैं।

यूक्रेन के मारियुपोल शहर से करीब 30 हजार नागरिक निकल चुके हैं लेकिन करीब तीन लाख 50 हजार लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शहर की 80 फीसदी आवासीय इमारतें रूस के हमलों में तबाह हो चुकी हैं।

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 22 दिन बीत चुके हैं। इस युद्ध में रूस आए दिन यूक्रेन पर और अधिक हमलावर होता जा रहा है। वहीं इस संकट के बीच छह देशों ने यूक्रेन में मानवीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज यूएनएससी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बार फिर देश में नो फ्लाई जोन घोषित किए जाने की मांग की है और कहा है कि रूस को आतंकी देश घोषित किया जाना जरूरी है। उधर रूस ने दावा किया है कि संभावित शांति समझौते को लेकर हम यूक्रेन से ज्यादा जोर लगा रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने अब तक रूस को हुए नुकसान का ब्योरा देते हुए बताया है कि रूस के 14 हजार सैनिक मारे जा चुके हैं।

Back to top button