Close
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

रूस ने उठाया अमेरिका के खिलाफ कदम, राष्ट्रपति बाइडन समेत कई नेताओं-अधिकारियों पर लगाए प्रतिबंध

रूस : यूक्रेन पर हमला करने की वजह से अमेरिका समेत अन्य पश्चिमी देशों की ओर से प्रतिबंधों का सामना कर रहे रूस ने अब अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन समेत दर्जन भर अमेरिकी अधिकारियों के रूस में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया है।
रूस ने अमेरिका के खिलाफ कदम उठाते हुए राष्ट्रपति बाइडन और विदेश मंत्री ब्लिंकन समेत व्हाइट हाउस के शीर्ष अधिकारियों के रूस में प्रवेश पर रोक लगा दी है।

राष्ट्रपति बाइडन के साथ रूस ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन को भी एक स्टॉप लिस्ट में शामिल किया है। जानकारी के अनुसार इस लिस्ट में 13 अमेरिकी शामिल किए गए हैं जिनमें रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन, सीआईए के प्रमुख विलियम बर्न्स, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का नाम भी शामिल है।

Back to top button