Close
मनोरंजन

सुपरस्टार देवानंद की ड्रेस पर कोर्ट ने लगा दिया था बैन -जाने क्यों ?

मुंबई – देवानंद का नाम बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं, जिनको उनके स्टाइल के लिए जाना जाता है। देवानंद ने 104 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, उनकी कई फिल्में सुपरहिट रही। इतना सब होने के बाद भी कोर्ट ने उन पर ब्लैक कोट पहनने पर बैन लगा दिया था। इसके पीछे की वजह भी बेहद खास थी। बताया जाता है कि देवानंद व्हाइट शर्ट और ब्लैक कोट इतना फेमस था की लोग उसे कॉपी करने लगे थे। ये कोट इतना ज्यादा फेमस हो गया कि देवानंद पर काला कोट पहनने पर बैन लगा दिया गया। कुछ लड़कियों उन्हें इस काले कोट में देखने के लिए छत से कुद गई थी, जिसके बाद अदालत ने ये फैसला लिया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार था जब किसी एक्टर के कपड़ों को लेकर कोर्ट ने कुछ बोलना पड़ा था।

देवानंद ने फिल्म ‘काला पानी’ के दौरान सफेद शर्ट और काला कोट पहना था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, इसके बाद देवानंद का ये काला कोटा काफी फेमस हो गया। देवानंद ने कल्पना कार्तिक से शादी की थी। देवानंद और जीनत अमान के अफेयर के किस्से भी काफी चर्चा में रहे है। दोनों के अफेयर को लेकर काफी सुर्खिया बनी थी।

एवरग्रीन स्टार देवानंद। आज यानी 26 सिंतबर को उनकी बर्थ एनिवर्सरी हैं। देवानंद का जन्म पंजाब के गुरदासपुर में 1923 में हुआ था। देवानंद की फिल्मों का एक अलग ही जलवा था, उनके स्टाइल के आज भी कई दीवाने है। लेकिन हम आपको देवानंद साहब से जुड़ा एक किस्सा बताने जा रहा है, जिसके चलते वो काफी चर्चा में आ गए थे।

Back to top button