x
बिजनेस

Gold Price Today : यूक्रेन के नरम रुख के बाद सोने की कीमतों में गिरावट, जानें आज के दाम


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बातचीत से समाधान की संभावना से इन कीमती धातुओं की कीमत कम हुयी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गयी है।

आज, गुरुवार, 10 मार्च 2022 को भारतीय बाजारों में सोना-चांदी की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.40% की गिरावट के साथ 52,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सुबह 9:38 बजे कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 0.25% गिरकर 69,404 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। पिछले सत्र में सोना 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी में करीब 2,000 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई थी। बुधवार को सोना इंट्राडे 55,200 के स्तर को छू गया।

रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव
बुधवार को वैश्विक स्तर पर सोना गिर रहा था क्योंकि रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध वार्ता के माध्यम से बढ़ गया था। आज भी गिरावट है। मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि वैश्विक इक्विटी बाजार मजबूती दिखा रहे हैं। सोने में निवेशक अब मुनाफे में कटौती कर रहे हैं जिससे बिक्री में इजाफा हुआ है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में एक फीसदी की गिरावट आई है।

मिस्ड कॉल से जानें सोने का भाव
आपको बता दें कि आप घर बैठे ही सोने का भाव आसानी से जान सकते हैं। आपको बस इतना करना है कि इस नंबर 8955664433 पर एक मिस्ड कॉल दें और आपके फोन पर एक मैसेज आएगा जिसमें आप लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं। वर्तमान समय में लगातार बढ़ रही कीमत को ध्यान में रखना जरूरी है।

22 और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जस्ता मिलाकर आभूषण बनाया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना आलीशान होता है लेकिन उसके गहने नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना बेचते हैं।

इस तरह आप जांच सकते हैं सोने की शुद्धता
आपको बता दें कि अब अगर आप सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है। ग्राहक ‘बीआईएस केयर ऐप’ के जरिए सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप से आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

Back to top button