x
राजनीति

भाजपा की जीत पर बोले पीएम मोदी,मां गंगा के राज्य से लेकर पूर्वोत्तर तक आशीर्वाद मिला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे तय हो चुके हैं। जहां चार राज्यों में इस बार भी भाजपा की सरकार बन रही है, वहीं पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की बंपर जीत हुई है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। यहां उन्होंने भाजपा की जीत को लेकर खुशी जताई और कहा कि एक पहाड़ी राज्य, एक समुद्र तटीय राज्य और एक मां गंगा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त राज्य और एक पूर्वोत्तर में स्थित राज्य। भाजपा को चारों तरफ से आशीर्वाद मिला है। पंजाब में पार्टी की हार के बावजूद उन्होंने राज्य के कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में जिस प्रकार पार्टी का झंडा बुलंद किया है।मोदी ने कहा, “कुछ लोग ये कह कर यूपी को बदनाम करते हैं कि यहां के चुनाव में तो जाति ही जाति है। लेकिन यूपी के लोगों ने दिखा दिया है। 2014, 2017 और 2021 के बाद अब 2022 में देख रहे हैं कि हर बार यूपी के लोगों ने विकासवाद की राजनीति को ही चुना है।”

मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा, “उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। तीन राज्य यूपी, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद भाजपा के वोट शेयर में वृद्धि हुई है। गोवा में सारे अनुमान गलत निकल गए। वहां की जनता ने तीसरी बार सेवा करने का अवसर दिया। 10 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी राज्य में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़ी है। उत्तराखंड में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है। राज्य में पहली बार कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है।”

पीएम मोदी ने कहा, “आज इस संकट की स्थिति में मैं अपनी कुछ चिंताएं व्यक्त करना चाहता हूं। मैं लोकतंत्र की चिंता करता हूं और सभी ज्ञानियों को कहता हूं कि लोकतंत्र के तराजू पर इन चीजों को तौल के देखो। मैं ये भी कहूंगा कि 2019 के चुनाव नतीजों के बाद कुछ राजनीतिक ज्ञानियों ने कहा था कि भई 2019 की जीत में क्या है, ये तो 2017 में ही तय हो गई थी। क्योंकि 2017 में यूपी का नतीजा आया था। मैं मानता हूं कि इस बार ये ज्ञानी जरूर कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं।”

Back to top button