x
मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग’ का टीजर हुआ रिलीज़


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आलिया भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। वह जल्द ही ओटीटी पर फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा काफी पहले हुई थी और आज इसका टीजर रिलीज कर दिया गया है। आलिया ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर टीजर आने की जानकारी दी थी। एक मिनट 30 सेकंड का ये टीजर सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। इसमें मेंढक और बिच्छू की कहानी के माध्यम से दर्शकों को रोमांचित करने की कोशिश की है।

इस फिल्म के लिए शाहरुख खान और आलिया भट्ट साथ आए हैं। शाहरुख की कंपनी रेड चिलीज इसे प्रोड्यूस कर रही है। शाहरुख फिल्म में बतौर एक्टर नहीं बल्कि एक निर्माता के तौर पर इससे जुड़े हैं। साथ ही आलिया भट्ट भी डार्लिंग्स की को-प्रोड्यूसर हैं। आलिया भट्ट के अलावा शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू इस फिल्म में नजर आएंगे। डार्लिंग्स’ सिनेमाघरों की बजाय डायरेक्ट ओटीटी पर यानी नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Back to top button