Close
भारतरूस यूक्रेन युद्ध

घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह सोमवार को लौ टेंगे भारत, ऑपरेशन गंगा के तहत होगी वतन वापसी

नई दिल्ली – यूक्रेन की राजधानी कीव में कुछ दिन पहले युद्ध के दौरान गोलीबारी में घायल भारतीय छात्र हरजोत सिंह सोमवार को भारत लौट रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा युक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकासी के लिए इस मिशन पर तैनात किए गए चार केंद्रीय मंत्रियों में से एक नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि छात्र उनके साथ स्वदेश आ रहा है। मंत्री ट्वीट कर बताया कि अफरातफरी में हरजोत का पासपोर्ट 27 फरवरी, 2022 को विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए 24×7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए। भारत ने ‘ऑपरेशन गंगा’ नामक एक बहु-आयामी निकासी योजना भी शुरू की।भी खो गया, लेकिन वह उनके साथ सोमवार को वतन वापस आ रहा है। वीके सिंह ने कहा, उम्मीद है कि हरजोत घर का खाना और देखभाल से जल्द स्वस्थ हो जाएगा।वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी मुल्कों से सोमवार को आठ उड़ानों में 1500 भारतीयों को स्वदेश लाया जाएगा। दरअसल रूसी सैन्य कार्रवाई के कारण यूक्रेन का उड़ान क्षेत्र 24 फरवरी से ही बंद है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि रविवार को 2135 भारतीय नागरिकों को लाया गया। वहीं, सोमवार को आठ विशेष उड़ानों (पांच बुडापेस्ट, दो सुकेआवा और एक बुखारेस्ट) के जरिये 1500 से ज्यादा भारतीयों को लाया जाएगा। भारत ने 26 फरवरी को ऑपरेशन गंगा के तहत फंसे हुए नागरिकों को निकालना शुरू किया, क्योंकि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपना आक्रमण तेज कर दिया था। 24 फरवरी से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को नागरिक विमान संचालन के लिए बंद करने के बाद निकासी अभियान शुरू हुआ। अब तक, भारत सरकार फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की तीन विशेष उड़ानें संचालित करने में कामयाब रही है। मौजूदा आपात स्थिति के बीच भारत सरकार निकासी का खर्च वहन कर रही है। ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 15,000 फंसे भारतीयों को यूक्रेन से निकाला जाएगा।

Back to top button