x
आईपीएल 2022खेल

IPL 2022 : IPL टीमें 14 मार्च से इन 5 जगहों पर शुरू करें प्रैक्टिस : BCCI


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 की सभी टीमें 14 मार्च से अपनी प्रैक्टिस शुरू कर देंगी। इसके लिए पांच स्थानों की पहचान की गई है, जहां टीमें प्रैक्टिस करेंगी। आईपीएल 2022 का आयोजन 26 मार्च से होना है और मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के बांद्रा कुर्ला परिसर, ठाणे में एमसीए स्टेडियम, डा. डीवाई पाटिल विश्वविद्यालय मैदान, सीसीआई (क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया) के साथ का फुटबॉल मैदान तथा घनसोली में रिलायंस कारपोरेट पार्क मैदान की पहचान अभ्यास स्थलों के रूप में की गई है। खिलाड़ियों के आठ मार्च से यहां पहुंचने की संभावना है।

महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएल के सुचारू संचालन के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और एमसीए के साथ बैठक की। आईपीएल में इस बार 10 टीम भाग लेंगी। लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मुंबई पहुंचने से 48 घंटे पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा। खिलाड़ियों के ठहरने के लिए मुंबई में 10 और पुणे में दो होटलों की पहचान की गई है। साथ ही बायो बबल में प्रवेश करने से पहले उन्हें तीन से पांच दिन तक आइसोलेशन में रहना होगा।

सूत्रों के अनुसार, इस बार 12 डबल हेडर मुकाबले होंगे। 26 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2022 के मुकाबलों के लिए इस बार सभी 10 टीमों को दो-दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स को शामिल किया गया है।

Back to top button