साल के आखरी दिन आलिया भट्ट ने शेयर कि कुछ खूबसूरत 2023 की यादे -वीडियो
मुंबई – हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस के बारे में चर्चा की जाए तो उसमें आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होता है। साल 2023 आलिया के लिए कई मायनों में बेहद खास रहा है।इस बीच ‘जिगरा’ एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया भट्ट की इस साल की कई शानदार तस्वीरें मौजूद हैं, आइए एक नजर आलिया के इस वीडियो पर डालते हैं।
बी टाउन की सबसे शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेस
आलिया भट्ट बी टाउन की सबसे शानदार और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। साल 2023 आलिया भट्ट के बहुत खास रहा है। साल 2023 खत्म होने के केवल 1 दिन पहले आलिया भट्ट ने एक प्यारा सा रिकैप वीडियो शेयर किया है। आलिया भट्ट के इस वीडियो में उनके स्पेशल मोमेंट्स की झलक दिखी है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट के रिकैप वीडियो 2023 को बहुत पसंद किया जा रहा है। साल 2023 में आलिया को कई उपलब्धियां मिली हैं। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से ज्यादा लाइमलाइट में इन दिनों उनकी बेटी राहा रही हैं।
आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो
अपनी कमाल की अदाकारी के लिए आलिया भट्ट का नाम काफी जाना जाता है। आलम ये है कि अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर आलिया किसी भी फिल्म को हिट कराने का माद्दा रखती हैं। नए साल के आगमन से पहले आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है।आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने 2023 के अपने खास पलों की झलकियां और तस्वीरें दिखाई है। इंस्टाग्राम पर शेयर होने के तुरंत बाद यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो की शुरुआत आलिया के ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशनल इवेंट शूट के लुक से हुई। फिर इसमें उनके 2023 के कई यादगार पलों की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलीं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया था, ‘2023’
साल के कुछ यादगार लम्हों की झलक
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस ने इस साल के कुछ यादगार लम्हों की फोटो को शामिल किया है। जिसमें ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक लुक में नजर आ रही हैं। आलिया का ये वीडियो इतना ज्यादा बेहतरीन है, जिस पर से आप अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे।इस वीडियो के कैप्शन में आलिया भट्ट ने हार्ट इमोजी के साथ 2023 लिखा है। अदाकारा के इस वीडियो से इस बात का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है, उनका ये वीडियो 2023 की यादों का एक खास पिटारा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।