x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

यूक्रेन पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा रूस, अपार्टमेंट पर गिरा रॉकेट, कई लोग जख्मी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : यूक्रेन में रूस की सेनाएं लगातार आगे बढ़ती जा रही है। कई शहरों पर रूस ने कब्जा जमा लिया है और कई रिहायशी इलाकों में भी सैन्य हमले हुए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में शुक्रवार को रूसी रॉकेट एक बहुमंजिला अपार्टमेंट से जा टकराया, जिससे इमारत में आग लग गई और कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को कहा कि फ्रांस और उसके यूरोपीय सहयोगियों ने सैन्य, ऊर्जा, वित्त सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े रूसी नागरिकों और कंपनियों पर प्रतिबंध लगाकर मॉस्को पर ‘बेहद कड़ा प्रहार’ करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों से जुड़े कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देकर उसे यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा।

मैक्रों ने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ ने यूक्रेन को 1.5 अरब यूरो (लगभग 1.68 अरब डॉलर) की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन पर रूस के सैन्य आक्रमण में बेलारूस की सरकार को भी ‘भागीदार’ करार दिया और कहा कि जल्द ही उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उधर, कीव में प्रवेश करने की कोशिशों में जुटी रूसी सेना शुक्रवार को सूमी शहर में दाखिल हो गई, जो यूक्रेन की राजधानी की ओर जाने वाले राजमार्ग पर स्थित है। क्षेत्रीय गवर्नर दमित्रो जिवित्स्की ने यह जानकारी दी। जिवित्स्की ने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने गुरुवार रात सूमी में रूसी सैनिकों का कड़ा मुकाबला किया, लेकिन रूसी सेना पश्चिम में कीव की तरफ बढ़ती चली गई।

Back to top button