x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

शुरू हुआ खूनी खेल? रूस का दावा, 5 विध्वंसकारी मार गिराए!


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली- रूस की सेना ने सोमवार को कहा कि यूक्रेन की सेना ने बमबारी कर उसकी सैन्य रक्षा चौकी को उड़ा दिया है। इसके जवाब में रूसी सेना ने यूक्रेन के पांच विध्वंसकारियों को मार गिराया है। हालांकि यूक्रेन ने इसे रूस की चाल बताया और कहा कि रूस तनाव भड़काने की कोशिश कर रहा है। ये खबर ऐसे समय में आई है जब यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगी कई दिनों से कह रहे हैं कि रूस एक बड़ी ताकत के साथ यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए बहाना ढूंढ़ रहा है।

पश्चिमी देशों ने रूस पर अपने पड़ोसी देश पर आक्रमण करने की योजना बनाने का आरोप लगाया। बता दें कि 1991 में सोवियत संघ के पतन तक यूक्रेन रूस का ही हिस्सा था। मास्को ने किसी भी हमले की योजना से इनकार किया है, लेकिन व्यापक सुरक्षा गारंटी की मांग की है, जिसमें एक वादा ये भी शामिल है कि यूक्रेन कभी नाटो में शामिल नहीं होगा। रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने पहली बार इस तरह के दावे किए हैं। सेना ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9:50 बजे एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से हमारी सीमा के 150 मीटर अंदर एफएसबी चौकी पर हमला किया गया। इसमें चौकी पूरी तरह तबाह हो गई।

गोलाबारी में रोस्तोव क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकाना पूरी तरह ध्वस्त हो गया। यह चौकी सीमा पर तैनात सुरक्षा गार्ड इस्तेमाल करते थे। रूसी सेना ने एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें एक कमरे का शेड दिखाई दे रहा है, जिसकी छत और दीवारें धंसी हुई हैं और एक रूसी झंडा बिखरा पड़ा है। रूसी सेना ने एक बयान में कहा, ‘संघर्ष के दौरान यूक्रेन से रूसी सीमा का उल्लंघन कर आने वाले पांच विध्वंसकारियों के एक समूह को उसने मार गिराया है। बयान के अनुसार, यह घटना रोस्तोव क्षेत्र के मित्याकिन्स्काया गांव के पास स्थानीय समयानुसार सुबह 6:00 बजे हुई। इन घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी कि मास्को यूक्रेन की सीमा पर अपने सैन्य जमावड़े को सही ठहराने के लिए बहाना ढूंढ रहा है ताकि वह हमले को अंजाम दे सके।

हालांकि रूस समर्थित अलगाववादियों के खिलाफ संयुक्त सैन्य अभियान का नेतृत्व कर रहे यूक्रेन के प्रवक्ता पावलो कोवलचुक ने कहा, “रूस रोजाना ऐसी अफवाहें फैला रहा है ताकि उसे मौका मिल सके। हम उन्हें इससे रोक नहीं सकते और हमारी सेना कभी भी सैन्य चौकियों पर गोलियां नहीं चलाती।” उन्होंने कहा कि कुछ इलाकों पर रूस समर्थक विद्रोहियों के कब्जा कर लेने पर यूक्रेन सेना ने कहा कि हम उनके खिलाफ गोलीबारी और तोपखाने का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

Back to top button