Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Richa Chadha ने 3 महीनों में घटाया 15 किलो वजन, अब दिखने लगी बेहद हॉट

मुंबई – बॉलीवुड में वजन काफी मायने रखता है। फिट दिखना हर किसी के लिए कंपलसरी हो गया है, खासतौर से हीरोइनों के लिए। उन्हें एक्टिंग के साथ साथ उनकी फिटनेट से भी जज किया जाता है। ऋचा चड्ढा ने भी ऐसे में 3 महीने में 15 किलो वजन कम किया है। लेकिन उन्हें अपने वजन ज्यादा होने से भी फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने इंस्टाग्राम की एक वीडियो में कहा है कि उन्होंने अपनी बॉडी को अपना लिया है जो हर 6 महीने में बदल रही है।

ऋचा ने ये वजन सिर्फ और सिर्फ अपने लिए कम किया है। वो कहती हैं कि वेट बढ़ाना और कम करने के अलावा बात करने के लिए भी बहुत कुछ है। किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। लोग सिर्फ बोलते हैं। ऋचा ने कहा कि एक्टर को दिन भर शूट और बाकी चीजों से निपटना पड़ता है। डाइट भी एक जैसी नहीं रह पाती। फिर भी अपने आप को सुंदर दिखाना है और मैंटेन रखना है, ये काफी मुश्किल होता है।

ऋचा चड्ढा को फुकरे में अच्छी खासी पहचान मिली थी। लेकिन आज भी उन्हें फिल्मों के लिए स्ट्रगल करना पड़ता है। उनकी फिल्म फ्लॉप चली जाती है जबकि एक एक्टर होते हुए वो पूरी जी जान लगाती है।ऋचा अपने फैनश सेंस के लिए भी काफी जानी जाती हैं। उनका सोशल मीडिया पर काफी जलवा है। उनकी फोटोज इंटरनेट पर छा जाती हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं।

ऋचा चड्ढा हाल ही में द ग्रेट इंडियन मर्डर नाम की सीरीज में नजर आई हैं। उन्होंने इसमें एक पुलिस ऑफिसर का रोल किया है। सीरीज को लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है।

Back to top button