x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

देखे इच्छाधारी नागिन की पहली झलक,एकता कपूर ने शेयर किया विडिओ


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – नागिन का पहला एपिसोड 12 फरवरी को ऑन एयर होगा। इससे पहले शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस सीजन की पहली झलक दिखलाई है। इसमें मनित जौरा नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नागिन छह की कहानी कोरोना वायरस पर आधारित होगी। इस पर एकता कपूर की काफी ट्रोलिंग भी की जा रही है।

View this post on Instagram

A post shared by ETimes TV (@etimes_tv)

दरअसल कोरोना वायरस पर नागिन 6 की कहानी आधारित होने पर एकता कपूर की आलोचना हो रही है। एकता ने कहा, ‘नागिन एक कॉमर्शियल सीरियल है। ऐसे में उन्हें पता था कि इस पर आलोचना होगी। मुझे इस बात से कोई भी परेशानी नहीं है। हॉलीवुड में भी सच्ची घटनाओं पर शो बनते हैं और दर्शक उन्हें काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। मुझे मालूम था कि मुझे गालियां पड़ने वाली हैं। मैं ट्रोलिंग के लिए भी तैयार थी।’

एकता कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर नागिन छह की क्लिप (Naagin 6 clip) शेयर की है। इसमें दिखाया जा रहा है कि मनित जौरा कुछ साधु-संतों के साथ बात कर रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य क्लिप में मनित बर्फीली पहाड़ियों के बीच शेर से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मनित कह रहे हैं अपनी इच्छा के बगैर उस इच्छाधारी को आना होगा। वह है शिव वरदानी, उसका काटा न मांगे कोई पानी। हर विष पर भारी है वह इच्छाधारी। इसके बाद नागिन की एंट्री होती है। एकता कपूर के बेटे रवि भी नागिन 6 को देख रहे हैं। नागिन की धुन पर एकता के नन्हें रवि डांस कर रहे हैं।

नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में होंगी। इसके अलावा सिंबा नागपाल भी अहम भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा महक चहल और अदा खान भी सीरियल में नजर आने वाली हैं।

Back to top button