मुंबई – भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना के पिछले साल बेटे ने जन्म लिया था। रैना ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इससे पहले रैना और उनकी पत्नी प्रियंका के एक बेटी भी है। बेटे के जन्म की खबर के साथ रैनो ने फैंस को अपने बेटे का नाम भी बताया था। उन्होंने अपने बेटे को बड़ा प्यारा और यूनीक नाम दिया है।
कोई वेबसाइट पर नाम ढूंढता है तो कोई बच्चों के नाम की किताबें छान मारता है। इसके बाद अपने बच्चे के लिए परफेक्ट नाम निकालता है। सुरेश रैना ने भी कुछ ऐसा ही किया है। इस आर्टिकल में हम आपको सुरेश रैना के बेटे के नाम के साथ-साथ उसका मतलब और बेबी बॉय के लिए ऐसे और कई नामों के बारे में बताएंगे। सुरेश रैना के नाम का मतलब सोशल मीडिया ने सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने अपने बेबी बॉय का नाम रियो रखा है। इसके साथ ही रैना ने बेटे और पत्नी के साथ फोटो भी शेयर की। रियो नाम का मतलब स्पैनिश या पुर्तगाी में नदी होता है। ब्राजील के एक शहर का नाम रियो होता है। रियो स्पैनिश नाम है। आपको भी रियो नाम पसंद है तो आप भी अपने बेटे के लिए इस तरह के स्पैनिश नाम चुन सकते हैं।