Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Bigg Boss 15 : शमिता शेट्टी सबसे ज्यादा मजबूत कंटेस्टेंट,ट्रॉफी जीतने लिए

मुंबई – शमिता शेट्टी ‘बिग बॉस 15’ की मजबूत कंटेस्टेंट में से हैं। उन्हें शो जीतने के दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने ‘बिग बॉस ओटीटी’ में हिस्सा लिया था। उसके बाद वह सीजन 15 में आईं। शमिता ‘बिग बॉस 3’ में भी आई थीं लेकिन अपनी बहन शिल्पा शेट्टी की शादी की वजह से उन्होंने शो को बीच में ही छोड़ दिया था। इस बार जब शमिता आईं तो उन्होंने अपने गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं तो ऐसे में एक नजर डालते हैं उनके ‘बिग बॉस’ के सफर पर…

अपने ओपनियन को लेकर शमिता ईमानदार दिखीं। कई बार सलमान ने उनके गेम पर सवाल खड़े किए लेकिन शमिता अपने स्टैंड पर बिल्कुल स्पष्ट दिखीं। ऐसा ही एक मौका था जब उनके कंधे की चोट का मजाक उड़ाया गया लेकिन उन्होंने अपनी बात मजबूती के साथ रखी।

शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उनकी बहन होने के नाते जाहिर है शमिता को इसका फायदा मिला। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने खुलकर शमिता का पक्ष लिया। शिल्पा भी अपने सोशल मीडिया पर बहन के लिए वोट करने की अपील कर चुकी हैं।

तेजस्वी और शमिता के बीच एज शेमिंग का मुद्दा ना केवल घर में बल्कि बाहर भी चर्चा में है। प्रतीक सहजपाल और करण कुंद्रा को मसाज देने पर तेजस्वी ने उनकी आलोचना की और उन्हें आंटी कहा था। शमिता ने तुरंत तेजस्वी को फटकार लगाई और बताया कि यह गेम का हिस्सा है।

Back to top button