मुलायम की पोती ने किया योगी का ‘राजतिलक’ बहुत क्यूट हैं वीडियो
लखनऊ : यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के हीरो बने सीएम योगी आदित्यनाथ की हर तरफ तारीफ हो रही है। यूपी में केवल योगी योगी ही हो रहा है। जीत के बाद से योगी की जय-जयकार हो रही है। दोबारा राजतिलक से पहले गुरुवार की शाम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मासूम पोती ने सीएम योगी का तिलक लगाकर अभिनंदन किया।
#WATCH | Former CM Akhilesh Yadav's relative & BJP leader Aparna Yadav along with her daughter put on 'Tilak' on CM Yogi Adityanath's forehead* after party's victory in #UPElectionResult2022 pic.twitter.com/Iygsbzmf0Y
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 10, 2022
बता दें, मुलायम की बहू अपर्णा यादव अपनी बेटी को लेकर योगी के यहां पहुंची और जीत की बधाइयां देने पहुंची थी। इसके साथ ही मां-बेटी ने योगी के माथे पर तिलक लगाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मासूम का योगी आदित्यनाथ का तिलक लगाने का नजारा हर किसी का दिल जीत रहा है।
अपर्णा चुनाव से कुछ समय पहले ही सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। भाजपा में शामिल होते ही अपर्णा ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। कई जिलों में भाजपा की महिला ब्रिगेड के साथ भाजपा का प्रचार भी किया था।
बता दें, भाजपा की जीत में महिलाओं की प्रमुख भूमिका मानी जा रही है। ऐसे में अपर्णा का भी इसमें योगदान माना जा रहा है।