x
बिजनेस

Maruti इस साल मार्किट में लॉन्च करेगी बेहतरीन नई गाड़ियां


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपना पाँव जमा चुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए इस नए साल में बड़ा तोहफा लेकर आयी है। मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपना मार्केट शेयर फिर से बढ़ाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी भारत में साल 2022 में कई नए मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 2022 मारुति सुजुकी द्वाारा सबसे ज्यादा वाहनों को लॉन्च करने वाला साल बन सकता है।

कंपनी ने एस-प्रेसो और हाल ही में लॉन्च नई सेलेरियो को छोड़कर बीते दो साल से भारतीय कार बाजार में कोई नया लॉन्च नहीं किया है। कंपनी भारत में 3 साल में 6 नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें 4.4 लेंथ वाली मारुति की मिड साइज SUV भी शामिल है।

Hyundai Creta Rival :
नई Hyundai Creta का प्रतिद्वंद्वी है, जिसे मारुति और टोयोटा द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया जा रहा है। फिलहाल इसका कोडनेम YFG है। यह पहला वाहन होगा जो भारत को वैश्विक सुजुकी-टोयोटा साझेदारी से प्राप्त होगा। क्योंकि अब तक, साझेदारी को सिर्फ टोयोटा ग्लैंजा या टोयोटा अर्बन क्रूजर जैसे उत्पादों को रीबैज किया गया था। कोडनेम YFG पहले मारुति सुजुकी की बैज वाली गाड़ी में तब्दील होगी और बाद में टोयोटा अपना खुद का वर्जन भी पेश करेगी। इस SUV के प्रतिद्वंद्वियों में Hyundai Creta, Kia Selots, Skoda Kushaq और VW Taigun जैसी कारें शामिल होंगी। फिलहाल इसे लेकर अन्य कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

New Maruti Jimny :
नया साल 2022 में मारुति द्वारा लॉन्च होने वाले वाहनों की सूची में जिम्नी का नाम भी शामिल हे, जिसे हाल ही में भारत में पेश करने के लिए हरी झंडी मिली है। जिम्नी को भारतीय बाजार के लिए तैयार किया जाएगा और यह 5-डोर वर्जन में भारत में एंट्री लेगी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जिम्नी का 3-डोर वेरिएंट बेचा जाता है।

कंपनी की तरफ से अन्य दिलचस्प लॉन्च एक क्रॉसओवर होगी। जो बलेनो पर आधारित होगा। हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि क्या यह पूरी तरह से री-इंजीनियर्ड वाहन होगा या सिर्फ कॉस्मेटिक अपग्रेड से लैस होगा। कुछ हफ़्ते पहले एक बिल्कुल नए 2022 Brezza के स्पाईशॉट्स भी इंटरनेट पर देखे गए थे। यह वाहन बीते 6 वर्षों से बिक्री पर मौजूदा मॉडल से अलग होगा। मारुति की अन्य कारों में नई पीढ़ी की मारुति ऑल्टो को कंपनी दिवाली के दौरान लॉन्च करने की योजना बना रही है। अन्य मॉडल्स में 2022 Ertiga, 2022 XL6, 2022 Alto, अपडेटेड Baleno और Wagon R का हल्का फेसलिफ्ट जैसे प्रोडक्ट लॉन्च के करीब है।

Back to top button