x
बिजनेस

भारतीय मूल के अजय बंगा 5 साल तक विश्व बैंक के अध्यक्ष का सभालेंगे पदभार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – भारतीय मूल के अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया है। इसके साथ ही वे दो ग्लोबल फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशंस वर्ल्ड बैंक और इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड में से किसी एक का प्रमुख बनने वाले पहले अश्वेत व्यक्ति बन गए हैं।

विश्व बैंक ने शुक्रवार को एक ट्वीट में अजय बंगा का गर्मजोशी से स्वागत किया, साथ ही बैंक के मुख्यालय में प्रवेश करते हुए उनकी एक तस्वीर भी साझा की। विश्व बैंक ने कहा, ‘विश्व बैंक समूह के नए अध्यक्ष के रूप में अजय बंगा का स्वागत करने में हमारा साथ दें। हम रहने योग्य ग्रह पर गरीबी से मुक्त दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

बंगा विश्व बैंक के प्रमुख बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। उन्होंने डेविड मलपास की जगह ली है। अजय बंगा पांच साल तक विश्व बैंक के अध्यक्ष बने रहेंगे। बंगा ने हाल ही में जनरल अटलांटिक में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद संभालने वाले पहले भारतीय अमेरिकी बने। उन्होंने डेविड मलपास से पदभार ग्रहण किया, जिन्होंने फरवरी में पद छोड़ने की घोषणा की थी। विश्व बैंक में अपनी भूमिका से पहले, बंगा ने जनरल अटलांटिक में वाइस चेयरमैन के रूप में कार्य किया और लगभग 24,000 कर्मचारियों के कार्यबल वाले वैश्विक संगठन मास्टरकार्ड में अध्यक्ष और सीईओ का पद संभाला।

Back to top button