आज इन 4 राशि वालों पर रहेंगी मां लक्ष्मी की कृपा, बन रहे धन लाभ के योग
मुंबई – मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जिस पर व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा हो उसे जीवन में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2022 के अंत तक कुछ राशि वालों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। ये राशि वाले आने वाले 9 माह तक मौज में रहेंगे।
रविवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपको कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी शादी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है.
मेष –
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। नया वाहन खरीद सकते हैं। लेन-देन के लिए भी समय अच्छा है। मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।
वृषभ – आपका दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. अपने से बड़ों और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.
वृश्चिक –
निवेश करने के लिए समय काफी अच्छा है। इस समय धन-लाभ तो होगा, लेकिन खर्चों में कमी करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। नया वाहन या मकान लेने के लिए समय शुभ है।
कुंभ –
इस समय नया मकान या घर खरीद सकते हैं। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। दांपत्य जीवन सुखम रहेगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय शुभ है। लेन- देन के लिए समय शुभ है, लेकिन लेन- देन से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो जाएगी।