मुंबई – सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ से निकलने के बाद आयशा खान लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘बिग बॉस’ के घर में आयशा अपनी बीमारी को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। साथ ही वह बिग बॉस के घर में कई बार बेहोश भी हो गई थीं। शो के दौरान उनकी तबियत काफी ज्यादा खराब हो गई थी। साथ ही उन्हें अस्पताल में भर्ती तक कराना पड़ा था। एक बार फिर आयशा खान अपनी खराब तबियत को लेकर चर्चा में हैं। आयशा की तबियत फिर से बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एक्ट्रेस के फैंस लगातार उनकी सेहत ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
अस्पताल में भर्ती हुईं आयशा खान
आयशा खान ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट शेयर की है, जिसके बाद लोग उनके लिए काफी परेशान हैं। आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस के हाथ में आईवी ड्रिप लगी हुई है। फोटो शेयर करते हुए आयशा खान ने कैप्शन में लिखा, “हम यहां फिर आ गए।”
पहले भी शो में बेहोश हो चुकी हैं आयशा
बता दें कि आयशा खान इससे पहले भी कई बार घर के अंदर बेहोश हो चुकी हैं।इससे पहले जब वह मुनव्वर और नील भट्ट के साथ गार्डन एरिया में बैठी थीं, तब भी उन्होंने कहा था उन्हें बेचैनी महसूस हो रही है, इसके बाद वह बेहोश हो गई थीं।अब डॉक्टर्स ने आयशा को कुछ वक्त आराम करने की सलाह दी है।
सुर्खियों में रहीं आयशा खान
आयशा खान ‘बिग बॉस सीजन 17’ में एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का पर्दाफाश करने के लिए आई थीं। उन्होंने मुनव्वर पर टू टाइमिंग और धोखा देने समेत कई आरोप लगाए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच नजदीकियां भी दिखीं। शो में दोनों के बीच नोक-झोंक भरा रिश्ता काफी लाइमलाइट में रहा। इस बीच कई बार शो में आयशा बेहोश भी हो गई थीं।
मुनव्वर के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रहीं आयशा
‘बिग बॉस 17’ आयशा खान ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड मुनव्वर फारूकी के कई राज से पर्दा उठाया था। आयशा ने कॉमेडियन पर उन्हें धोखा देने के कई आरोप भी लगाए थे। रियलिटी शो में आयशा और मुनव्वर के बीच कई बार नोक-झोंक देखने को मिली थी। शो के दौरान दोनों के रिश्ते ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। इस दौरान कई बार शो में आयशा खान बेहोश भी हो गई थीं। आयशा खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा खान जल्द ही साउथ एक्टर दुलकर सलमान खान के साथ फिल्म ‘लकी भास्कर’ में नजर आने वाली हैं। आयशा के फैंस उनकी आने वाली फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।