x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े गिरफ्तार, जानें क्या है मामला


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – कंगना रनौत के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हेगड़े को कर्नाटक में उसके गांव से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हेगड़े पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने और धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए हैं कि कुमार हेगड़े ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए थे जो वापस नहीं किए हैं।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस की एक टीम ने शनिवार को कुमार हेगड़े को मांड्या के हेगडाहल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कुमार हेगड़े आरोप लगाने वाली महिला के संपर्क में नहीं था जिसके बाद उसने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का आरोप लगा है। कुमार हेगड़े के खिलाफ डीएन नगर कुमार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुमार हेगड़े के खिलाफ ये आरोप 30 साल के एक ब्यूटीशियन ने लगाया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार हेगड़े और पीड़िता बीते आठ साल से एक दूसरे को जानते थे। हेगड़े ने पीड़ित को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला को यकीन था कि दोनों शादी कर लेंगे।

Back to top button