Close
ट्रेंडिंगभारत

विवाद के बाद ट्विटर ने हटाया भारत का नक्शा, मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज

नई दिल्ली – सरकार और ट्विटर में चल रहे विवाद के बीच ट्विटर ने कल एक बार फिर भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर जारी भारत के नक्शे में जम्मू कश्मीर एवं लद्धाख को बाहर दिखाया। यानि दोनों राज्यों को एक तरह से अलग देश बताया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद ट्विटर ने उस विवादित नक्शे को हटा दिया।

द्विटर द्वारा भारत के गलत नक्शे को जारी किए जाने पर भारत सरकार ने सख्ती दिखाई और ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई के दिए तथ्य जुटाने की बात कही। वहीं लोगों ने भी इसकी खूब आलोचना की, जिसके बाद भारी दवाब के बीच ट्विटर ने विवादित नक्शे को अपनी वेबसाइट से हटा लिया। Twitter की वेबसाइट पर भारत के गलत नक्शे को दिखाये जाने के बाद ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

समाचार एजेंसी ने बताया कि उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मनीष माहेश्वरी के खिलाफ इस महीने यह दूसरी FIR है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले पुलिस ने गाजियाबाद मारपीट मामले में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Back to top button