Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

Zee Cine Awards : आलिया भट्ट और कार्तिक आर्यन ने लूटी मेहफिल

मुंबई – बॉलीवुड के प्रतिष्ठित इवेंट जी सिने अवॉर्ड्स 2023 का बीती रात मुंबई में आयोजन किया गया. इस इवेंट में आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, वरुण धवन, शाहिद कपूर, टाइगर श्रॉफ समेत कई कलाकार शामिल हुए. इवेंट के रेड कार्पेट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस मौके पर बोनी कपूर, विवेक अग्निहोत्री, राजकुमार संतोषी, अयान मुखर्जी जैसे फिल्मकार भी मौजूद थे।

एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने के बाद रेड कार्पेट पर शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहने दिखाई दी। आलिया भट्ट का ये लुक खूब वायरल हो रहा है। इस दौरान एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। बता दें इससे पहले उन्हें दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड मिला था।

फिल्म भूल भुलैया 2 में शानदार एक्टिंग के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर के खिताब से नवाजा गया है। भूल भुलैया 2 करोना काल और लॉकडाउन के बाद हिट होने वाली पहली फिल्म थी। कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में दमदार अभिनय किया था और उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थीं।

ज़ी सिने अवार्ड्स 2023 के विजेताओं की पूरी सूची
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) – कार्तिक आर्यन (भूल भुलैया 2)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (महिला) – आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म – द कश्मीर फाइल्स (दर्शकों की पसंद)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – आलिया भट्ट (डार्लिंग्स) दर्शकों की पसंद
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – अनुपम खेर (द कश्मीर फाइल्स) व्यूअर्स च्वाइस
परफॉर्मर ऑफ द ईयर (मेल)- वरुण धवन (जुग-जुग जियो और भेड़िया)
परफॉर्मर ऑफ द ईयर (फीमेल)- कियारा आडवाणी (जुग-जुग जियो और भूल भुलैया 2)
बेस्ट डेब्यू: रश्मिका मंदाना (अलविदा)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरुष – अनिल कपूर (जुग जुग जियो)

Back to top button