x
खेलट्रेंडिंग

जाने क्यों ? सचिन तेंदुलकर ने दो हाथ जोड़ ट्रैफिक पुलिस को कहा शुक्रिया


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर अपना मानवीय पक्ष दिखाते हुए दुर्घटना में घायल हुए दोस्त की जिंदगी बचाने वाले यातायात पुलिसकर्मी से मुलाकात की और कर्तव्य से परे जाकर काम करने के लिए सराहना की। दाएं हाथ के पूर्व महान बल्लेबाज ने ट्विटर पर यातायात पुलिस की सराहना की और एक विस्तृत लेख साझा किया। उन्होंने इसका शीर्षक ‘ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है…’ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने लिखा, ‘‘कुछ दिनों पहले मेरे करीबी दोस्त के साथ एक गंभीर दुर्घटना हुई। भगवान की कृपा से वह अब बेहतर है। यह हालांकि यातायात पुलिस के एक कर्मी से समय पर मिली मदद की वजह से संभव हुआ।’’

वह पुलिस वाले से मिले, और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘‘मैं उनसे मिला और उनकी मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमारे चारों ओर उनके जैसे कई लोग हैं – जो कर्तव्य से परे दूसरों की मदद करते है। ऐसे लोगों की वजह से दुनिया एक खूबसूरत जगह है।

Back to top button