x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का टीजर हुआ रिलीज, इंडिया जिंदाबाद का लगे नारे… पुरानी यादें हुई ताजी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 83 का पहला टीजर रिलीज हो गया है। जो कि ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की यादें एकबार फिर से ताजा कर रहा है। इसी के साथ फिल्म 83 की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया है।

टीजर के साथ रणवीर सिंह ने खुद रिलीज डेट का खुलासा किया है। रणवीर ने ये भी बताया है कि फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलायलम में भी रिलीज होगी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। 83 में रणवीर और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है। इसी के साथ फिल्म 83 का ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज हो रहा है।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फ‍िल्‍म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं साथ ही दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी।

Back to top button