x
मनोरंजन

Sunny Deol के बेटे करण इस दिन करेंगे शादी


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि उन्होंने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्या के साथ सगाई कर ली है और जून के महीने में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस खबर के बाद से फैंस उनकी शादी से जुड़ी जानकारी पाने के लिए उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब करण की शादी की तारीख भी सामने आ चुकी है।

सनी देओल के बेटा करण देओल की शादी के साथ ही उसकी डेट भी पक्की हो गई है। अगले महीने यानी जून में वह घोड़ी चढ़ने वाले हैं। दावा किया जा रहा है कि करण पटेल की शादी 16-18 जून के बीच होने वाली है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में होगी। करण और दृषा की सगाई भी 18 फरवरी को ही हुई है। देओल परिवार ने मीडिया से छिपकर दोनों की सगाई का आयोजन किया है।

यह प्राइवेट शादी होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्रिशा के साथ मुंबई में ही सात फेरे लेंगे। वह दोनों एक दूसरे को बीते छह साल से डेट कर रहे हैं। अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

Back to top button