x
लाइफस्टाइल

सर्दियों में अजवाइन का सेवन करने के फायदे अनेक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – अजवाइन का इस्तेमाल भारत के हर रसोईघर में मसलो के तौर पर किया जाता है। आयुर्वेद में अजवाइन के कई फायदों के बारे में बताया गया है। इसका इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। आमतौर पर अजवाइन का इस्‍तेमाल नमकीन पूरी, मठ्ठी, नमक पारे और पराठों का स्‍वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में ऐसे गुणकारी तत्‍व मौजूद है, जिनसे आप अब तक अंजान है।

अजवाइन की तासीर गर्म होती है जिस कारण सर्दियों में यह काफी फायदेमंद साबित होता है। अजवाइन के छोटे-छोटे बीजों में ऐसे गुणकारी तत्‍व मौजूद है, जिनसे आप अब तक अंजान है। अजवाइन में प्रोटीन, फैट, फाइबर और मिनरल जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन और निकोटिनिक एसिड मौजूद होते है जो सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। अजवाइन का सेवन करने से सर्दी-जुकाम, बहती नाक और ठंड से निजात मिलती है।

खांसी -जुकाम करे ठीक :
अजवाइन की तासीर काफी गर्म होती है ऐसे में सर्दियों के मौसम में अजवाइन का सेवन करने से खांसी-जुकाम और कफ की समस्या दूर होती है। इसके लिए अजवाइन को पानी में मिलाकर उबाल ले। इसमें काला नमक मिलाकर पीने से आराम म‍िलेगा।

पेट की बीमारियों से छुटकारा :
अजवाइन पेट की कई बीमारियों का रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से पेट दर्द, गैस, उल्‍टी, खट्टी डकार और एसिडिटी में आराम मिलता है। अजवाइन, काला नमक और सूखे अदरक को पीसकर चूरन तैयार कर लें। खाना खाने के बाद इस चूरन का सेवन करने से खट्टी डकार और गैस की समस्‍या दूर हो जाती है। पेट खराब होने पर अजवाइन चबाएं।

गठिया :
अजवाइन से गठिया के रोग में भी आराम मिलता है। अजवाइन के चूरन की पोटली बनाकर घुटनों में सेंकने से फायदा होता है। आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक हो जाता है।

कब्ज करे दूर :
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अजवाइन काफी मददगार साबित होती है। गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से काफी आराम मिल सकता है।

मसूड़ों की सूजन :
अगर मसूड़ों में सूजन हो तो गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालकर कुल्‍ला करने से आराम मिलेगा। अजवाइन को भूनकर उसे पीसकर पाउडर बना लें। इससे ब्रश करने से मसूड़ों के दर्द और सूजन में राहत मिलती है।

डिलिवरी के बाद अजवाइन का पानी :
बच्‍चे की डिलिवरी के बाद महिलाओं को अजवाइन का पानी पीने की सलाह दी जाती है। इससे पेट की सफाई होती है और शरीर को गर्मी भी मिलती है। अजवाइन का पानी पीने से पहले आपको अपने डॉक्‍टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा :
कई महिलाओं को पीरियड्स के वक्‍त कमर और पेट के निचले हिस्‍से में बहुत दर्द होता है। गुनगुने पानी के साथ अजवाइन लेने से दर्द में आराम मिलता है। अजवाइन की तासीर गरम होती है और अगर ब्‍लड फ्लो ज्‍यादा हो तो इसका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए।

Back to top button