x
लाइफस्टाइल

प्रेगनेंसी के 9वें महीने में ये खाने से बढ़ जाते है नॉर्मल डिलीवरी के चांस


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – हर कपल्स का सपना होता है की वो माता-पिता बने। ये वो सुनेहरा पल होता है जो उनके जीवन को खुशियों से भर देता है। गर्भावस्‍था के दौरान माता को काफी सारी बातो के बारे में ध्यान रखना पड़ता है। प्रेगनेंसी में हर मां को यह चिंता सताती है कि उनकी नॉ्मल डिलीवरी होगी या सिजेरियन।

गर्भावस्‍था का नौवांं महीना बाकी के सभी महीनों से बहुत अलग और नाजुक होता है। अब बस आपका बच्‍चा आपकी गोद में आने वाला है और आपका इंतजार खत्‍म होने वाला है। अगर नौवे महीने में प्रेगनेंट महिला अपने आहार में कुछ खास चीजों को शामिल करे तो इससे नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है। क्योंकि नॉर्मल डिलीवरी में परेशानी कम होती है जबकि सिजेरियन डिलीवरी के कई साइड इफेक्ट्स होते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा जिससे आप अपने शरीर को नॉर्मल डिलीवरी के लिए तैयार कर सकती है।

व्यायाम करें :
प्रेग्नेंसी में नियमित एक्सरसाइज करने से नॉर्मल डिलिवरी की संभावना बढ़ती है। इसके लिए आप वॉक, जॉगिंग आदि करें। इसके अलावा आप डॉक्टर से सलाह लेकर एक्सरसाइज चुन सकती है।

अदरक और लहसुन :
नौवें महीने में प्रेगनेंट महिलाओं को अदरक और लहसुन भी खाना चाहिए। अदरक को कूटकर इसकी चाय बना लें या अदरक को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी को गुनगुना पिएं। वहीं रोज सुबह लहसुन की दो कलियां खाली पेट खाने से आप सौ बीमारियों से दूर रहती है और इससे सर्विक्‍स खुलने में भी मदद मिलती है। आप खाने में भी लहसुन का इस्‍तेमाल कर सकती है।

गुनगुना पानी :
प्रेग्‍नेंसी में खूब पानी पीना चाहिए और गुनगुना पानी और भी ज्‍यादा फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर होगा। वहीं, ठंडा पानी या ठंडी चीजें खाने से मांसपेशियां सिकुड़ सकती है या प्रसव समय पर होने में दिक्‍क्‍त आ सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आप गर्भावस्‍था में हल्‍की गर्म चीजें ही खाएं।

स्ट्रेचिंग करें :
नॉर्मल डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाएं स्ट्रेचिंग जरूर करें। इससे नॉर्मल डिलीवरी के चांसेस काफी हद तक बढ़ जाते है।

खजूर खाये :
गैस पर दूध को गर्म करने के लिए रखें और उसमें खजूर डाल दें। दूध उबलने पर इसे पी लें। आप चाहें तो गर्म दूध के साथ भी खजूर खा सकती है।

दूध के साथ घी :
कहते है कि नौवें महीने में दूध में घी डालकर पीने से बच्‍चेदानी और गर्भाशय चिकना हो जाता है जिससे नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है। दूध में घी डालकर पीने से वजन तेजी से बढ़ता है और अगर आप पहले से ही ओवरवेट है तो घी का सेवन कम करें।

मसाज :
प्रगनेंसी में 7वें महीने के बाद महिलाओं को अपने शरीर के निचले हिस्से की मालिश करनी चाहिए। इससे नॉर्मल डिलीवरी की चांसेस बढ़ जाते है।

नौवें महीने में क्‍या ना खाएं :
ऐसी कुछ चीजें होती है जिन्‍हें नौवें महीने में खाना मां और बच्‍चे की सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस समय प्रेगनेंट महिला को चीज, कॉफी, शराब और अपाश्चरीकृत दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

Back to top button