मुंबई – बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड स्टार निक जोनस के बीच तलाक की खबरे सामने आ रही। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल से निक जोनस का सरनेम हटा दिया।
जिसके बाद से सोशल मीडिया पर तलाक की खबरे ट्रेंड करने लगी है। सोशल मीडिया पर जो खबरें चल रही हैं, उनसे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रियंका और निक की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इन खबरों के जरिए ये दावा किया जा रहा है कि प्रियंका और निक तलाक लेने वाले हैं। अगर प्रियंका और निक के बीच सब कुछ ठीक है, तो ऐसा क्या हुआ कि एक्ट्रेस को अपने नाम के पीछे से निक जोनस का सरनेम हटाना पड़ गया? हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या है?
बता दें कि निक जोनस से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जोनास जोड़कर अपना नाम बदल लिया था। हालांकि, जोनस नेम हटाने के प्रियंका के इस अचानक कदम ने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है। प्रियंका के इस कदम के बाद उनके और निक जोनस के फैंस को लगने लगा है कि कहीं दोनों तलाक तो लेने नहीं वाले हैं। हालांकि, इन खबरों को सच मानने से पहले आपको बता दें कि प्रियंका ने भले ही अपने नाम के पीछे से जोनस हटा लिया है, लेकिन प्रियंका और निक अभी भी एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं। अगर दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा होता, तो शायद दोनों एक दूसरे को अनफॉलो कर चुके होते।
प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर, 2018 को राजस्थान के जयपुर में हुई थी। यह एक बिग फैट वेडिंग थी। हाल ही में दोनों ने साथ में एक बड़ा सा घर खरीदा है, जिसमें उन्होंने साथ में दिवाली सेलिब्रेट की थी। दिवाली की फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि हमारी पहली दिवली हमारे दोनों के पहले घर में। यह वाली दिवाली हमेशा खास रहेगी। इस शाम को खुशनुमा बनाने के लिए सभी का शुक्रिया. आप सब मेरे एंजल हो।