x
ट्रेंडिंगमनोरंजनहॉट

मन्नारा चोपड़ा ने मनाया 33वां बर्थडे, पार्टी में बीवी प्रियंका का हाथ थामे आए निक ,साथ दिखा पूरा चोपड़ा परिवार


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने जमकर होली सेलिब्रेशन भी किया। लंबे वक्त बाद एक्ट्रेस ने अपने देश में रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी पार्टी में रंग लगाए हुए नजर आईं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा बहन मनारा चोपड़ा को बर्थडे विश करने पहुंचीं।बिग बॉस 17 की रनर-अप मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी रखी। जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे।

मन्नारा चोपड़ा का 33वां बर्थडे

‘बिग बॉस 17’ फेम मन्नारा चोपड़ा ने 29 मार्च को अपने बर्थडे की पार्टी रखी, जिसमें उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त आए। जो मन्नारा अक्सर अपनी दीदी और निक जीजू की बातें करती रहती हैं, इस बार पार्टी में वे दोनों भी शरीक हुए। आइए दिखाते हैं चोपड़ा परिवार की फोटोज।

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का लुक

सामने आई तस्वीरों में निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा कैजुअल आउटफिट में नजर आए. दोनों वाइट लुक में बहुत खूबसूरत कपल लग रहे थे. वहीं मन्नारा रेड कलर के गाउन में बेहद स्टनिंग लग रही थीं. पार्टी में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए.

देसी गर्ल प्रियंका ने लूटी महफिल

प्रियंका चोपड़ा पार्टी में बला की खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने मनारा चोपड़ा के साथ कई सारे फोटो भी क्लिक करवाए। इस दौरान दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग भी देखने को मिली, लेकिन पार्टी में लाइमलाइट तो निक जोनस बन गए, जब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए डांस किया। इसके अलावा गेस्ट लिस्ट में रवि दुबे और सरगुन मेहता के साथ दर्शन कुमार और बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी भी नजर आए.

दीदी के साथ मन्नारा चोपड़ा

बहन प्रियंका चोपड़ा के साथ मन्नारा ने खुलकर पोज दिए और क्यूट फेसेज बनाए।

इससे पहले एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने अपनी होली सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई थी, जिसका आयोजन प्रियंका चोपड़ा ने किया था. पार्टी नोएडा में रखी गई थी, जिसमें मन्नारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा, मिताली चोपड़ा मस्ती करते हुए नजर आई थीं. वहीं परिणीति चोपड़ा के मम्मी पापा भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे.

रेड ड्रेस में हॉट दिखीं मन्नारा चोपड़ा

बिग बॉस 17 में भाग लेने के बाद मन्नारा चोपड़ा घर-घर में मशहूर हो गई थीं. एक्ट्रेस ने आज मुंबई में अपना 33वां जन्मदिन मनाया है. एक्ट्रेस ने पूरे चोपड़ा परिवार के साथ धमाकेदार पार्टी की थी. अपनी बर्थडे पार्टी पर मन्नारा बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहुंचीं. उन्होंने एक हॉट रफ़ल ड्रेस पहना था. इस डीपनेक ड्रेस पर गुलाब डिजाइन बना था. उन्होंने अपने लुक को सिल्वर डैंगलर्स और हील्स से पूरा किया. फैंस को भी मन्नारा का ये ग्लैमरस रेड लुक पसंद आया है. वह पैपराजी को धन्यवाद देते नजर आ रही हैं.

निक के लिए प्रियंका ने किया डांस

मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश से प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा, मनारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली हांडा साथ में पोज कर रही थीं, तभी पैपराजी निक जोनस का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में शामिल करने की रिक्वेस्ट करने लगे। दूर खड़े निक जैसे ही आगे बढ़े, प्रियंका चोपड़ा उनके स्वागत में हाथ हिलाते हुए डांस करने लगी।

पार्टी में पहुंचा पूरा चोपड़ा परिवार

मन्नारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में उनकी मां, बहन मिताली हांडा और प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी शामिल हुए थे. चोपड़ा फैमिली ने साथ मिलकर पोज दिए.

दीदी और जीजाजी के साथ मन्नारा

मन्नारा चोपड़ा ने एक फोटो में दीदी और जीजाजी निक जोनस के साथ भी पोज दिया।

प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी

इस फोटो में लगभग मन्नारा का पूरा परिवार नजर आ रहा है। इसमें किनारे ब्लैक ड्रेस में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी हैं।

रवि दुबे-सरगुन मेहता भी आए

रवि दुबे और सरगुन मेहता से लेकर दर्शन कुमार भी मन्नारा की बर्थडे पार्टी में आए।

दोनों बहनों ने खूब फोटो खिंचवाया

मन्नारा और उनकी बहन ने प्रियंका और निक के साथ जी भरके फोटोज खिंचवाई।इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मन्नारा ने कैप्शन में लिखा, थैंक्यू मीमी दीदी, जीजू और एमएम (मालती मैरी) इस अमेजिंग होली गेट टुगेदर के लिए. यह हमेशा बहुत अच्छा लगता है फैमिली के साथ वक्त बिताना. चीयर्स कभी ना खत्म होने वाले डांस सेशन के लिए. स्वादिष्ट फूड और अनगिनत अच्छे पलों के लिए.बता दें, मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 में दूसरी रनरअप रह चुकी हैं. वहीं हाल ही में वह शो के फर्स्ट रनरअप अभिषेक कुमार के साथ सांवरे म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं.

पैपराजी के फेवरेट निक जोनस

मनारा चोपड़ा के बर्थडे से एक वीडियो निक जोनस का भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक पैपराजी के फेवरेट बनते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा के फोटो सेशन के बीच पैपराजी निक जोनस को जीजू- जीजू चिल्लाते हुए दिखाई दिए।

फैंस ने किया मजेदार कमेंट

दरअसल, बहन के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा फुल मस्ती के मूड में थी। ऐसे में मीडिया के सामने भी वो निक को चिढ़ाने लगी, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका के वीडियो पर एक फैन ने मजेदार कमेंट भी किया और कहा, “ऐसे करना चाहिए पति का वेलकम।”

Back to top button