x
रूस यूक्रेन युद्धविश्व

Russia Ukraine Conflict : ब्रिटेन ने रूस पर प्रतिबंध लगाना किया शुरू, जारी की ये सख्त पाबंदियां


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में पश्चिमी देशों ने पुतिन के कदमों पर नाराजगी जाहिर की है। डोनेत्स्क और लुहांस्क में सेना भेजने के रूस के ऐलान के बाद भारत ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। भारत ने कहा है कि यूक्रेन व उसके आसपास के इलाकों में रह रहे 20 हजार से अधिक भारतीय नागरिकों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है।

इस बीच रूसी टैंक डोनेत्स्क शहर की ओर जाते दिखाई दिए हैं। इसे लेकर यूक्रेन के प्रधानमंत्री ने कहा है कि वे हर चुनौती के लिए तैयार हैं।

ब्रिटेन ने रूस पर किया प्रतिबंधों का एलान
ब्रिटेन की तरफ से रूस पर सख्त प्रतिबंधों का एलान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत ब्रिटेन ने सबसे पहले रूस के पांच बैंकों पर प्रतिबंध लगाए हैं। इसके अलावा तीन ऊंची नेटवर्थ वाले लोगों पर भी प्रतिबंधों का एलान हुआ है।

ईंधन की बढ़ती चिंता से यूरोप में बढ़ी चिंता
ईंधन की कीमतों में वृद्धि और यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका के कारण यूरोपीय देशों के नेता ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि वे प्राकृतिक गैस के लिए दशकों तक मॉस्को पर निर्भर रहे हैं।

किफायती दरों पर सीमा पार गैस और बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2015 में “ऊर्जा संघ” बनाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक उस पर बहुत कम प्रगति हुई है।

सौर तथा वायु ऊर्जा जैसे नवीकरणीय माध्यमों पर मंद गति से काम चल रहा है और अन्य जीवाश्म ईंधन खत्म होते जा रहे हैं इसलिए यूरोप को प्राकृतिक गैस की जरूरत है और इसके लिए वह रूस पर निर्भर है।

रूस-यूक्रेन के बीच तनाव कम होना जरूरी: भारत के विदेश सचिव
रूस-यूक्रेन विवाद पर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, “आज सुबह हमने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक बयान में कहा है कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि तनाव कम होना चाहिए। दुनिया एक और संघर्ष नहीं चाहती। कूटनीति से ऐसा सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का एकमात्र तरीका है जो सभी को स्वीकार्य हो।”

Back to top button