Close
भारतराजनीति

तीन संसदीय क्षेत्रों में दो लोकसभा सीटों पर BJP आगे

नई दिल्ली – देश के 14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग 30 अक्टूबर को हुए तीन संसदीय क्षेत्रों और 29 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के परिणाम आज घोषित करेगा। इन तीन लोकसभा सीटों में दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल है।

लोकसभा की 3 सीटों के साथ ही विधानसभा की 29 सीटों पर भी उपचुनाव हुआ। 29 सीटों में असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल है। यहां सबमें आज वोटों की गिनती हो रही है। इस उपचुनाव में असम की 5 में से 1 सीट पर बीजेपी आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर RJD आगे, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे और कर्नाटक में बीजेपी और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही है। बता दे की मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे है। दादरा और नगर हवेली में शिवसेना प्रत्याशी आगे है।

दिनहाटा व गोसाबा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी आगे। शांतिपुर में अभी तक नहीं शुरू हो पाई है वोटों की गिनती। खड़दह में राज्य के मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय आगे चल रहे है। तीन राज्यों की तीन संसदीय सीटों और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर आज सुबह उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती बडवेल, कडपा में चल रही है। जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती हो चुकी है। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे है। उनमें जदयू से अमन भूषण हजारी, राजद से गणेश भारती, कांग्रेस से अतिरेक कुमार और लोजपा (रामविलास) से अंजू देवी व अन्य शामिल है।

उपचुनाव के दौरान लगभग 26,50,004 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे। ज्यादातर राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होगा।

Back to top button