Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

संजीदा शेख बेटी संग बोल्ड तस्वीर शेयर करने पर हुयी ट्रोलर्स का शिकार

मुंबई – एक्ट्रेस संजीदा शेख पिछले काफी समय से अपने हॉट लुक्स की वजह से चर्चा में है। एक्ट्रेस आए दिन अपना नया अवतार फैंस के साथ शेयर करती रहती है। ऐसे में उनके फैन्स भी उनके हर लुक के लिए बेताब रहते है। लेकिन इस बार वह अपनी बेटी के साथ शेयर की हुयी फोटो की वजह से सुर्खियों में है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

संजीदा का सोशल मीडिया अकाउंट उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा हुआ है। हालही में संजीदा ने अपनी बेटी के साथ बेहद बोल्ड लुक में फोटो शेयर की। जिसकी वजह से उन्हें नेटिज़ेंस द्वारा काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस तस्वीर में संजीदा अपनी बेटी के साथ पूल में बिकिनी पहने दिख रही है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि संजीदा ने येलो कलर की प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है। उनकी बेटी ने ब्लू कलर का स्विमसूट कैरी किया है। दोनों मां-बेटी इस दौरान पानी में जमकर मस्ती करती दिख रही है। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Sanjeeda Shaikh (@iamsanjeeda)

संजीदा शेख की इस तस्वीर को जहां कई यूजर्स काफी पसंद कर रहे है तो वहीं, कई उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे है। बेटी के साथ इस तरह से बिकिनी तस्वीर पोस्ट करना लोगों को पसंद नहीं आया। इसी वजह से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा बेटी के साथ इस तरह की तस्वीर पोस्ट करना आपको शोभा नहीं देता है। एक दूसरा लिखता है बच्चे पर बहुत बुरा असर पड़ता है। एक लिखता है बेटी संग बिकिनी फोटो शेयर करने पर आपको शर्म आनी चाहिए।

फोटो में एक्ट्रेस काफी फिट नजर आ रही है। इन्हें देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता कि संजीदा 37 साल की हैं और वह एक बच्चे की मां है। उन्होंने इस उम्र में भी खुद को पूरी तरह फिट रखा है।

Back to top button