x
ट्रेंडिंगमनोरंजन

रणबीर और आलिया से लेकर मलाइका और अर्जुन तक 2022 में शादी करने वाले हैं बॉलीवुड के ये फेमस कपल्स


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – बॉलीवुड के कई कपल्स हैं जो एक-दूजे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इस लिस्ट में रणबीर से लेकर मलाइका तक शामिल है। ये ऐसे कपल्स की लिस्ट में शामिल है जो एक साथ रहते हैं और एक-दूजे के लिए प्यार दिखाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देते। कभी इंस्टाग्राम पर तो कभी पब्लिक प्लेस में यह कपल एक-दूजे का हाथ थामे नजर आते हैं। कई सालों तक बॉलीवुड के कपल्स एक-दूजे को डेट करते हैं और बाद में शादी के बंधन में बंध जाते हैं। अब आज हम आपको उन कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसी साल यानी 2022 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं और ये वही कपल्स है जो इन दिनों अपनी शादी के प्लान में लगे हुए हैं।

रणबीर और आलिया-
बॉलीवुड में अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतने वाली आलिया चॉकलेट बॉय रणबीर को डेट कर रहीं हैं। यह कपल काफी समय से साथ है और इस कपल ने एक-दूजे पर प्यार बरसाने का कोई मौका कभी नहीं छोड़ा है। आप सभी को बता दें कि आलिया ने साल 2013 में ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें रणबीर पर तब से क्रश है जब से वो 11 साल की थीं। वहीं अब उसी क्रश के साथ आलिया रहती हैं और जल्द शादी करने वाली हैं। आलिया ने रणबीर को फिल्म ‘ब्लैक’ के सेट पर देखा था जहां वो संजय लीला भंसाली के साथ बतौर असिस्टेंड डायरेक्टर काम कर रहे थे। उसी के बाद उनका उनपर क्रश हो गया। अब अगर प्यार के बारे में बात करें तो आलिया और रणबीर की प्रेम कहानी साल 2018 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी। इस फिल्म के शूट के दौरान दोनों इतने नजदीक आ गए कि अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले लिया है। दोनों की शादी काफी समय से टलती आ रही है लेकिन अब इस साल यह तय माना जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खैर आलिया से पहले कैटरीना और कैटरीना से पहले दीपिका पादुकोण से भी रणबीर शादी करने वाले थे हालाँकि कुछ साल में उनकी पसंद बदलती रही और उन्होंने अब आलिया से शादी करने का फैसला किया है।

मलाइका और अर्जुन-
तलाकशुदा मलाइका अरोरा सिंगल बॉय अर्जुन कपूर के प्यार में हैं। इस कपल को इंडस्ट्री का सबसे मशहूर कपल कहे तो गलत नहीं है। ये एक ऐसा कपल है जो जमकर पंसद भी किया जाता है लेकिन जमकर ट्रोल भी होता है, हालाँकि जवाब देने में भी यह कपल आगे रहता है। इस कपल को इंस्टाग्राम से लेकर पब्लिक प्लेस तक में एक-दूजे के हाथों में हाथ, बाँहों में बाहें डाले देखा गया है। दोनों एक दूजे को किस करने में भी पीछे नहीं है। वहीं अगर हम इन दोनों की शादी के बारे में बात करें तो कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध सकता है। इस कपल की पहली मुलाकात एक शूटिंग के दौरान हुई थी। इस पहली मुलाक़ात में ही दोनों एक-दूजे पर इस कदर फ़िदा हुए कि देखते ही देखते दोनों की नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया। आप सभी को बता दें कि अर्जुन से पहले मलाइका ने अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था और उसके बाद दोनों दो रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे। वहीं उसके बाद जब मलाइका अरबाज से अलग हुईं तो उनका एक बेटा हो चुका था हालाँकि कहा जाता है अरबाज-मलाइका के अलग होने के पीछे की वजह अर्जुन ही रहे हैं क्योंकि अर्जुन को मलाइका से प्यार हो गया। कहते हैं मलाइका उसी समय से अर्जुन को पसंद करती थीं जब वह अपनी डेब्यू फिल्म इश्कजादे की तैयारी को लेकर सलमान खान से मिलने आया करते थे। अब आज का समय है कि दोनों पार्टी, इवेंट, शोज, शूट्स, वेकेशन सभी जगह एक-साथ देखे जाते हैं। मलाइका, अर्जुन से उम्र में 12 साल बड़ी हैं लेकिन दोनों का प्यार देखकर दोनों की उम्र के अंतर् को लोग भूल जाते हैं। शादी के बारे में बात करें तो दोनों कई बार अपनी शादी के बारे में बात कर चुके हैं और कहा जा रहा है दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं।

के एल राहुल और अथिया शेट्टी-
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी इन दिनों क्रिकेटर के एल राहुल को डेट कर रहीं हैं। दोनों को एक-दूजे के साथ अक्सर देखा जाता है फिर वह फिल्म के प्रमोशन के दौरान हो या क्रिकेट खेलने के दौरान। दोनों एक-दूजे पर दिल हार चुके हैं। कहा जाता है इन दोनों की मुलाकात के बारे में कुछ पता नहीं है लेकिन दोनों एक फोटोशूट के दौरान मिले थे। वैसे इन दोनों के अफेयर पर मुहर उस समय लगी जब 18 अप्रैल 2020 को के एल राहुल के बर्थडे के मौके पर अथिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। उस तस्वीर को शेयर करते हुए अथिया शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है कि- ‘हैप्पी बर्थडे माई पर्सन।’ बस इसी के बाद से दोनों एक-दूजे के साथ नजर आने लगे। कई बार अथिया को राहुल के शर्ट पहने हुए भी देखा जा चुका है और दोनों अब तक कई फोटोशूट्स भी करवा चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ सुनील शेट्टी को भी दोनों के अफेयर से कोई परेशानी नहीं है और इन दोनों से जुड़े सूत्रों का कहना है दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले है। दोनों साल के आखिरी में या मार्च तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ- अपने-अपने करियर में एक अलग ही ऊंचाइयों को छू रहा ये कपल भी इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में बना हुआ है। ये बॉलीवुड का ऐसा कपल है जो काफी समय से साथ है और एक-दूजे के साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है। यह कपल साथ में फ़िल्में भी कर चुका है और इसी के चलते लोगों में इन्हे लेकर एक अलग ही क्रेज है। वहीं अब खबरें हैं कि दोनों अपने रिश्ते को एक नाम देने वाले हैं। जी हाँ और इसका मतलब है दोनों जल्द शादी करने वाले है। दिशा और टाइगर की पहली मुलाकात म्यूजिक वीडियो ‘बेफिक्रा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस म्यूजिक वीडियो के शूट के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। बातें बढ़ी और मोहब्बत तक पहुँच गई और उसके बाद दोनों साथ-साथ नजर आने लगे। अब दोनों ऐसे कपल्स बन चुके हैं कि एक-दूजे के बिना कहीं भी नहीं दिखते। वेकेशन हो या पार्टी दोनों को साथ ही देखा जाता है। वहीं खबरों के मुताबिक़ दोनों इसी साल शादी के बंधन में भी बांध जाएंगे।

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह-
बॉलीवुड में अपनी अदाओं से लाखों दिलों को जीतने वाली पाकुल प्रीत सिंह इन दिनों जैकी भगनानी को डेट कर रहीं हैं। दोनों लगातार फिल्मों के सेट पर, वेकेशन पर, रेस्टोरेंट में पार्टीज में देखने के लिए मिल रहे हैं। केवल इतना ही नहीं दोनों ने अपने रिश्ते पर भी मुहर लगा दी है और अब खबरें हैं दोनों अपनी शादी में देरी नहीं करना चाहते हैं और इसी के चलते दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले है। ये कपल अभी बॉलीवुड में नया-नया है लेकिन इस कपल को लोग जमकर प्यार दे रहे हैं। इस कपल के प्यार का खुलासा उस समय हुआ जब जैकी के जन्मदिन पर रकुल ने एक पोस्ट लिखा और उसमे उन्होंने लाल दिल बनाया, उसके बाद जैकी का जवाब भी ऐसा रहा कि किसी को भी शक हो जाए। खैर इस बीच खुद रकुल ने आगे आकर अपने फैंस को बता दिया कि वह जैकी संग रिश्ते में हैं। वैसे अब यह कपल इसी साल शादी करने के मूड में है, ऐसी खबरें तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

आदर जैन और तारा सुतारिया-
बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया का नाम हमेशा उनकी खूबसूरती के चलते सुर्ख़ियों में रहता है। वह अपनी अदाओं से किसी को भी दीवाना बना सकती है और ऐसा ही दीवाना उन्होंने बनाया है करीना कपूर के भाई आदर जैन को। आदर जैन और तारा बीते कई सालों से साथ है और दोनों को कई मौकों पर एक-दूजे के साथ देखा जा चुका है। दोनों ही फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों ही एक-दूजे की फिल्मों के प्रमोशन में भी दिख चुके हैं। आदर जैन ने एक इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया था और अब खबरें हैं कि रणबीर-आलिया से पहले तारा-आदर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन रणबीर कपूर के कजन भाई हैं और अब आदर तारा संग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और वह इसे अब शादी का नाम देना चाहते हैं। इसी के चलते खबरें हैं कि यह कपल भी इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाला है।

अली फजल और ऋचा चड्ढा-
बॉलीवुड का यह कपल भी सबसे निराला है। इस कपल की पहली मुलाक़ात फिल्म फुकरे के सेट पर हुई और इसी फिल्म के सेट पर दोनों एक-दूजे को दिल दे बैठे। इस फिल्म के सेट पर मिलने के बाद दोनों इस तरह एक दूजे के प्यार में गुम हुए कि अब दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जाता है अली ने ऋचा को शादी के लिए एक्ट्रेस के बर्थडे के दिन प्रपोज किया था और उस समय यह कपल मालदीव में थे। उस समय दोनों के लिए वह दिन काफी स्पेशल था और ऋचा चड्ढा ने कुछ समय बाद अली को हाँ कह दिया था। ऋचा चड्ढा और अली काफी समय से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन महामारी कोरोना संक्रमण के चलते दोनों की शादी लगातार टलती रही है लेकिन अब खुद दोनों ही यह कह चुके हैं कि इस साल दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस बारे में खुद अली फज़ल बता चुके हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अली ने कहा था- ‘हम शादी करने के लिए मर रहे हैं लेकिन अभी ये लंबित है। पहले लॉकडाउन था और इस साल दूसरी लहर।।।तो देरी हो गई। इसके बाद जब एक-एक करके सभी चीजें खुलीं, तो हम दोनों को अपनी पेंडिंग शूटिंग पूरी करनी थी, इसलिए समय नहीं था।’ वैसे अब यह कपल इस साल शादी करने के लिए तैयार है।

सिद्धार्थ और कियारा-
फिल्म शेरशाह की शूटिंग के दौरान एक दूजे को दिल दे बैठे सिद्धार्थ और कियारा भी इस साल शादी करने वालों की लिस्ट में शामिल है। ये बॉलीवुड के नए-नए कपल है लेकिन इनकी शादी की अफवाहों का बाजार गर्म है। खुद इनके एक नजदीकी का यह कहना है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। आज के समय में कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। दोनों किसी की शादी से लेकर वेकेशन तक साथ में देखे गए हैं। केवल यही नहीं बल्कि इन दोनों की जोड़ी को फैंस भी बहुत प्यार देते हैं और इसी के चलते दोनों की जोड़ी का नाम सिडयारा रखा गया है। इस कपल की पहली मुलाक़ात फिल्म के शूट के दौरान हुई और उसके बाद से दोनों एक-साथ है। सिद्धार्थ के बारे में बात करें तो वह कियारा से पहले आलिया भट्ट को डेट कर चुके हैं हालाँकि अब उनका आलिया से सामना होने पर भी वह मुंह फेर लेते हैं। फिलहाल सिद्धार्थ कियारा के प्यार में हैं और दोनों की शादी इसी साल होने की संभावना है।

किम शर्मा और लिएंडए पेस-
बॉलीवुड में फिल्म मोहबत्तें के बाद से सुर्ख़ियों में रहीं किम शर्मा इन दिनों टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ रिश्ते में हैं। दोनों का रिश्ता बहुत प्यारा है और दोनों एक-दूजे को बहुत प्यार देते हैं। यह बात दोनों के उन फोटोज में झलकती है जो आए दिन सामने आते रहते हैं। यह बॉलीवुड के चेहते कपल बन चुके हैं और इस कपल को हर आम व्यक्ति प्यार दे रहा है। दोनों शादी, वेकेशन से लेकर पार्टीज तक में साथ देखे जा रहे हैं। दोनों की शादी की खबरों ने भी इन दिनों बाजार गर्म किया हुआ है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि एक समय था जब लिएंडर पेस मॉडल रिया पिल्लई के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थे। हालांकि, बाद में दोनों के रिश्ते में काफी कड़वाहट आ गई और साल 2014 में रिया ने लिएंडर पेस और उनके पिता पर घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था। वहीं इन दोनों की एक बेटी अयाना भी है। अगर हम किम के बारे में बात करें तो वह भी तलाकशुदा है। किम शर्मा ने साल 2010 में बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी की और उसके बाद वह मुंबई छोड़ केन्या में बस गईं। हालाँकि कुछ ही समय बाद किम का तलाक हो गया। कहा जाता है किम के पति ने किसी और लड़की के लिए उन्हें छोड़ दिया। खैर इन दिनों ये दोनों तलाकशुदा कपल एक दूजे के प्यार में है और ऐसा कहा जा रहा है अब दोनों जल्द शादी करने वाले हैं।

आयरा खान और नूपुर शिखर-
बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान की बेटी आयरा खान भले ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में ना आईं हो लेकिन उनका नाम हमेशा सुर्ख़ियों में रहता है। वह एक ऐसी स्टार किड है जिनका नाम उनके फोटोज से लेकर उनके निजी जीवन तक के लिए सुर्खियों में रहता है। निजी जीवन के बारे में बात करें तो इन दिनों आयरा अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ रिलेशनशिप में हैं। यह कपल एक-दूजे को बीते कुछ सालों से डेट कर रहे हैं। आयरा के ब्वॉयफ्रेंड का नाम नुपुर शिखर हैं जो फिटनेस ट्रेनर हैं। जी हाँ, नूपुर आयरा खान को ट्रेनिंग दे रहे हैं और इसी ट्रेनिंग के बीच दोनों को प्यार हो गया और अब जल्द दोनों शादी कर सकते हैं। खुद अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में आयरा ने बताया था कि नुपुर के साथ वह जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल जीती हैं। वैसे नुपुर आयरा के पिता और एक्टर आमिर खान के भी फिटनेस ट्रेनर हैं। आयरा खान को आज के समय में नूपुर के साथ हर पल देखा जाता है। दोनों पार्टी, इवेंट, शादी, रेस्टोरेंट तक में एक साथ देखे जाते हैं। दोनों ने कई त्यौहार एक साथ मनाए हैं और आमिर खान भी उन त्योहारों में शामिल हुए है, जिससे यह लगता है कि दोनों के रिश्ते को आयरा के पिता ने मंजूरी दे दी है। आजकल आयरा नूपुर की माँ और दादी की साड़ियां भी खूब पहन रहीं हैं और इसी बीच खबरें हैं कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

Back to top button