Close
राजनीति

अरविंद केजरीवाल दावा का गुजरात में कांग्रेस को नहीं मिलेगी 5 भी सीट

गुजरात – गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 14 नवंबर तक चलेगी। इस चरण में सौराष्‍ट्र, कच्‍छ और दक्षिण गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर 1 दिसंबर को चुनाव होगा, जिसके लिए सभी राजनैतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।

इसी बीच AAP के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक निजी चैनल को इंटरव्यू देते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि “कांग्रेस को कौन गंभीरता से लेता है।”

अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने शुक्रवार को पूर्व टीवी न्यूज एंकर और सामाजिक कार्यकर्ता इसुदान गढ़वी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया है। इसी तरह से केजरीवाल ने पंजाब में भगवंत मान को सीएम चेहरे के रूप में नामित किया था।जिसमें उन्हें सफलता मिली और वहां आप सरकार बनाने में कामयाब रही।

केजरीवाल ने कहा कि “गुजरात के लोगों को बदलाव की जरूरत है। अगर लोग बदलाव नहीं चाहते हैं, तो हमें कोई जगह नहीं मिलती। हमें 30% वोट शेयर मिल रहा है। गुजरात में कांग्रेस 5 से कम सीटें जीतेगी। वहीं हम अभी हम दूसरे नंबर पर हैं।”

Back to top button