मुंबई – भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अच्छी तरह जानती है की अपने अंदाज से सभी को कैसे दीवाना बना लेती है। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।
अक्षरा आये दिन अपने मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक जबरदस्त वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उनकी तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती है। जिसमें वो अपने कमाल के भोजपुरी अंदाज में लोगों को अपना दबंग साइड दर्शाते नजर आ रही है। ये वीडियो एक फनी सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा है जिसमें लोग अलग-अलग भाषाओं में बोले जाने वाले आम बोलचाल के शब्दों या मुहावरों का इस्तेमाल कर के वीडियो बनाते है। अक्षरा ने 2 शेड्स ड्रेस में तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक तरफ टाइगर प्रिंट है और दूसरी तरफ ब्लैक कलर। इन फोटोज में अक्षरा अलग-अलग पोज देती नजर आ रही है।
वीडियो में एक शख्स अक्षरा से अंग्रेजी में कहता है- “अक्षरा जी, आपका भोजपुरी एक्सेंट बहुत सेक्सी है, फिर से उसी में बोलिए न!” इसके बाद अक्षरा अपने लाजवाब अंदाज में भोजपुरी शब्दों और मुहावरों का इस्तेमाल कर लोगों पर अपना जादू चलाते नजर आ रही है। कुछ ही देर में इस वीडियो को 2 लाख के करीब व्यूज मिल चुके है।
बिग बॉस में ‘भोजपुरी की शेरनी’ के नाम से मशहूर अक्षरा ने लोगों को खूब एंटरटेन किया था। जल्द ही वो पंजाबी सिंगर बी प्राक के साथ भी एक गाने में नजर आने वाली है। बिग बॉस के घर में जाने से पहले अक्षरा ने बी प्राक के साथ एक फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी।
अक्षरा के लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कल यानी नवरात्रि के पहले ही दिन उनका नया भक्ति गीत ‘माँ मेरी आ जाएगी’ रिलीज हो चुका है जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे है। गाने को एक दिन में 1.6 लाख व्यूज मिल चुके है।