Close
मनोरंजन

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ -वीडियो


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर ने मुंबई में ‘गुमराह’ का ट्रेलर लॉन्च किया। कपूर और ठाकुर के साथ फिल्म के निर्देशक वर्धन केतकर “गुमराह” उनकी आगामी क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। कपूर एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती साजिश और अपराधी को खोजने के लिए जांच के साथ फिल्म में दोहरी भूमिका निभाते नजर आएंगे।

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म गुमराह को निर्देशक वर्धान केतकर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को टी-सीरीज के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म को रिलीज होने में अब चंद ही दिन बाकी है। फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघर पहुंचने वाली है। जिसे लेकर फैंस के बीच भारी एक्साइटमेंट हैं। ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है। इसी वजह से फिल्म को लेकर दर्शकों में दिलचस्पी देखी जा रही है।

गुमराह के बाद आदित्य रॉय कपूर कुछ दिलचस्प फिल्मों को लेकर बिजी है। वो अपनी ही हिट फिल्म मलंग के दूसरे भाग मलंग 2 में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर के हाथों अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो इन दिनों है। जिसमें एक्टर अदाकारा सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। तो क्या आप एक्टर की इन फिल्मों को लेकर एक्साइटेड हैं। अपनी राय हमें कमेंट कर बता सकते हैं।

Back to top button