Close
ट्रेंडिंगमनोरंजन

पंकज त्रिपाठी के लिए जान्हवी कपूर ने मांगी थी मन्नत,जानें वज़ह

मुंबई – जान्हवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इसमें उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे। हालिया साक्षात्कार में जान्हवी कपूर ने अपनी फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ से जुड़े किस्से सुनाए और पंकज त्रिपाठी से साथ काम करने के अनुभव को भी साझा किया।

पंकज की बहुत बड़ी फैन हैं जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर ने कहा कि वो पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म करना चाहती थी। पंकज उनकी विश लिस्ट में शामिल थे। उन्होंने बताया कि वो पंकज की बहुत बड़ी फैन है। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ के सेट पर वो किसी पागल लड़की के जैसा बर्ताव करती थी। दरअसल, उनसे यह सवाल पूछा गया था कि ऐसा कौन सा अभिनेता है, जिसके साथ जान्हवी काम करना चाहती थीं। इसके जवाब में जान्हवी ने तुरंत पंकज त्रिपाठी का नाम लिया था।

जान्हवी ने मांगी थी मन्नत

‘गुंजन सक्सेना’ साल 2020 में रिलीज हुई थी। इसमें जान्हवी ने एक पायलट का किरदार अदा किया था, जो कारगिल युद्ध में भी भाग लेती हैं। जान्हवी कपूर साक्षात्कार में बताती हैं कि उन्होंने इस बात के लिए मन्नत भी मांगी थी कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म को करने के लिए राजी हो जाए। जान्हवी ने बताया कि इसके लिए उन्होंने करीब 10 से 12 दिनों के लिए नॉन वेज खाना बंद कर दिया था।

सेट पर ऐसे बर्ताव करती थीं जाह्नवी

हाल ही में जाह्नवी कपूर से जब एक इंटरव्यू में उस अभिनेता का नाम बताने के लिए कहा गया, जिसके साथ काम करना उनकी विश लिस्ट में था, तो एक्ट्रेस ने इसके जवाब में बताया कि वह पंकज त्रिपाठी थे। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं पंकज त्रिपाठी सर के साथ काम करना चाहती थी।वह मेरी विश लिस्ट सूची में थे। ‘गुंजन सक्सेना’ के सेट पर मौजूद लोग जानते हैं कि मैं एक पागल लड़की की तरह बिहेव करती थी, क्योंकि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन थी और आज भी हूं।

फिल्म में जाह्नवी कपूर एक पायलट की भूमिका में दिखी थीं

बता दें कि साल 2020 को रिलीज हुई इस फिल्म में जाह्नवी कपूर एक पायलट की भूमिका में दिखी थीं जो कारगिल युद्ध में हिस्सा लेती है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने जाह्नवी कपूर के पिता का किरदार निभाया था। बाप-बेटी की ये बॉन्डिंग लोगों को खूब पसंद आई थी।

31 मई को रिलीज होगी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’

‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ 31 मई को रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है, जिसमें राजकुमार राव और जान्हवी कपूर क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने काफी मेहनत की है। उनकी क्रिकेट ट्रेनिंग के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें वो पसीना बहाते नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा ने किया है। ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को भी शरण ने ही डायरेक्ट किया था। इसके साथ ही वह ‘उलझ’ में भी नजर आएंगी।

Back to top button