x
मनोरंजन

ढोल की ताल सुन नाचने लगी प्रियंका चोपड़ा,निक जोनस ऐसे देख रहे की….


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

मुंबई – प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों ही एक बेहद बिजी लाइफ जीते हैं लेकिन बावजूद इसके वो अपनी जिंदगी के कुछ सबसे खूबसूरत लम्हों को एन्जॉय करना मिस नहीं करते। हाल ही में फिर एक बार प्रियंका चोपड़ा कुछ ऐसा ही करती दिखाई पड़ीं।

वीडियो में प्रिंयका ढोल की बीट्स पर खुद को थिरकने से नहीं रोक पाती हैं। वह हाथ में केक लेकर कमरे में दाखिल होती हैं और फिर केक को टेबल पर रखकर डांस करना शुरू कर देती हैं। वहीं सामने खड़े निक जोनस थोड़े कनफ्यूज दिखे। निक जोनस बस जेबों में हाथ डालकर इस नजारे को देखते रहे। प्रियंका ने अपनी मैनेजर के लिए सरप्राइज बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की और यहां पर उन्होंने काफी देसी अंदाज में ढोल का भी इंतजाम किया। पार्टी का एक छोटा सा वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में हम प्रियंका चोपड़ा को ढोल की बीट्स पर भांगड़ा करते देख सकते हैं।

वीडियो के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- निक को तो बस प्रियंका चोपड़ा को सेलिब्रेट करते देखकर ही मजा आ रहा है। प्रियंका हमेशा ही सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन जाती है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की हाल ही में तस्वीरें जमकर वायरल हुई थीं।

Back to top button