x
बिजनेस

दीवाली से पहले ये 4 कारें देंगी भारतीय बाजार में दस्तक


सरकारी योजना के लिए जुड़े Join Now
खबरें Telegram पर पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली – अक्टूबर का महीना त्योहारी सीजन की वजह से कई महत्वपूर्ण मॉडल्स के लॉन्च से भरा रहने वाला है. एमजी मोटर अपनी एस्टर एसयूवी तो टाटा मोटर्स पंच एसयूवी व महिंद्रा एक्सयूवी700 को लॉन्च करने वाली है। वहीं फॉक्सवैगन टिगुआन फेसलिफ्ट को लाने वाली है। हम इन कारों की जानकारी आपके लिए लेकर आये हैं।

Tata Punch –
Tata Motors आगामी 4 अक्टूबर को अपनी सबसे छोटी SUV Tata Punch को पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके बाद इसे मध्य अक्टूबर में बाजार में उतारा जा सकता है। नई माइक्रो-SUV के लिए बुकिंग भी इसके खुलासे साथ ही शुरू हो जाएगी।

MG Astor –
MG Motor अपने भारतीय पोर्टफोलियो में एक नई कॉम्पैक्ट SUV MG Astor को शामिल करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इस SUV का खुलासा कर दिया है और इसे अक्टूबर में लॉन्च किया जाना है। MG Astor की बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू की जा सकती है और इसी दिन इसकी कीमत का खुलासा किया जा सकता है।

Mahindra XUV700 –
Mahindra XUV700 की बिक्री जल्द ही शुरू की जानी है और उसके पहले इसे डीलरशिप में पहुंचाया जाना शुरू कर दिया गया है। हाल ही में Mahindra XUV700 को कई डीलरशिप में इस के प्रोडक्शन अवतार में देखा गया है, माना जा रहा है इसका टेस्ट ड्राइव जल्द ही शुरू की जा सकती है. इसकी बुकिंग पहले ही शुरू की जा चुकी है।

Volkswagen Tiguan Facelift –
Volkswagen India अपनी एसयूवी Volkswagen Tiguan के फेसलिफ्ट मॉडल को जल्द ही लाने वाली है। प्री-फेसलिफ्ट मॉडल के विपरीत नई फेसलिफ्टेड Volkswagen Tiguan को केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही बाजार में उतारा जाएगा। इसके अलावा इस कार में मामूली अपडेट दिए जाएंगे और Volkswagen इसे नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश करेगी।

 

Back to top button